उत्तर प्रदेश

लखनऊ में पीएम मोदी ने किया राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन, देश की महान विभूतियों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ की बसंत कुंज योजना स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने परिसर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं का अवलोकन किया और उन्हें नमन किया. समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद वंदे मातरम गीत गाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने भाजपा व जनसंघ के गलियारे का अवलोकन किया. इस गलियारे में जनसंघ और भाजपा की पूरी यात्रा को तस्वीरों के माध्यम से दिखाया गया है.

इसके बाद पीएम मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी गैलरी का भ्रमण किया. इस गैलरी में डॉ. मुखर्जी के जीवन से जुड़े हुए विभिन्न चित्र और प्रतीक चिह्न रखे गए हैं. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बन कर तैयार भव्य ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ भारतीय राष्ट्रवाद की त्रयी कहे जाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों और अमूल्य योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का अनुपम प्रयास है.

इतिहास को मिला नया रूप

ज्ञात हो कि लखनऊ के वसंत कुंज में राष्ट्र प्रेरणा स्थल को कमल की आकृति में बनाया गया है. प्रेरणा स्थल में राष्ट्रवाद के शिखर पुरुषों डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीन दयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाओं का निर्माण किया गया है. जिनका निर्माण विश्व विख्यात मूर्तिकार राम सुतार और मंटू राम आर्ट क्रिएशंस ने किया है. प्रतिमाओं को फेसेड लाइटिंग और प्रोजेक्शन मैपिंग से सजाया गया है. साथ ही परिसर में राष्ट्र नायकों को समर्पित संग्रहालय का निर्माण भी किया गया है.

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बनेगा हब

संग्रहालय की इंटरप्रिटेशन वॉल पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के म्यूरल आर्ट से देश की राष्ट्रीयता की यात्रा को दर्शाया गया है. संग्रहालय के कोर्टयार्ड में राष्ट्रीय भावना की प्रतीक भारत माता की प्रतिमा स्थापित की गई है. राष्ट्र नायकों को समर्पित गैलरियां उनके जीवन, विचारधारा और संघर्षों को जीवंत बनाती हैं. साथ ही राष्ट्र प्रेरणा स्थल परिसर में सिंथेटिक ट्रैक, मेडिटेशन सेंटर, विपश्यना केंद्र, योग केंद्र, हेलीपैड और कैफेटेरिया का भी निर्माण किया गया है.

इसके अलावा, परिसर में 3000 की क्षमता वाले एम्फीथिएटर और लगभग 2 लाख की क्षमता के रैली स्थल का भी निर्माण किया गया है. राष्ट्र प्रेरणा स्थल न केवल ऐतिहासिक स्मृति का बिंदु है, बल्कि भावी पीढ़ियों में राष्ट्रीयता की भावना का संचार करेगा.

ये भी पढें: अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति के ‘अजातशत्रु’ थे, जिन्होंने दुनिया में भारत का मान बढ़ाया- अमित शाह

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

3 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

6 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

22 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

46 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

54 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

1 hour ago