देश

Rajasthan Elections: BJP प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी बोले- ‘राजस्‍थान में 135 से ज्‍यादा सीटें लाएगी भाजपा, मैं CM पद की दौड़ में नहीं, लेकिन…’

Rajasthan Assembly Election 2023 Results: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे. इससे पहले सत्‍तारूढ़ कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी ने कहा है कि भाजपा राजस्थान में सरकार बनाएगी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी.

सीपी जोशी ने शनिवार, 2 दिसंबर को कहा- “मेरा अंदाजा है कि भाजपा 135 से अधिक सीटें जीतेगी, जबकि कांग्रेस 50 से नीचे रहेगी.” जोशी ने यह भी कहा कि वह राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं, लेकिन अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो वह उस व्यक्ति को माला पहनाने वाले पहले व्यक्ति होंगे जो यह पद राज्य में संभालेगा. ये बात उन्‍होंने इस सवाल के जवाब में कही, कि भाजपा यदि राजस्‍थान में सत्ता में आती है तो उसका सीएम चेहरा कौन होगा?

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी बोले, ‘मैं यहां कह दे रहा हूं कि भाजपा तीन दिसंबर को पूर्ण बहुमत के साथ राजस्थान में सरकार बनाएगी.’ उन्‍होंने कहा कि आपने भी ये देखा होगा कि एग्जिट पोल में भी ये माना गया है कि भाजपा बहुमत से सत्‍ता में आएगी. उन्‍होंने कहा- अपनी बताउूं तो मैं सीएम की दौड़ में नहीं हूं, लेकिन जो व्यक्ति राज्य का सीएम बनेगा, उसे मैं माला पहनाऊंगा.’

यह भी पढ़िए: “बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के लगातार आ रहे फोन”, राजस्थान में निर्दलीय और बागियों की बल्ले-बल्ले

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई

राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आज जन्मदिन की बधाई भी दी. सीपी जोशी ने तस्वीर ट्वीट कर लिखा— “जेपी नड्डा हम सभी को प्रेरणा देने वाले एक कुशल संगठनकर्ता हैं. उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनको हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव दीर्घायु, निरोग, सुखी एवं यशस्वी रहें.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

16 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

26 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

58 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago