यूटिलिटी

PVR INOX Share Hike: ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ से सिनेमाहाल कंपनियों के स्टॉक बने रॉकेट, निवेशकों को हुआ मोटा मुनाफा

PVR INOX Share Hike: कोविड के बाद साल 2023 मूवी हॉल्स के लिहाज से काफी पॉजिटिव रहे हैं. इसके चलते एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इकॉनमी के लिहाज से काफी मजबूत हुई है. शाहरुख से लेकर सलमान की टाइगर 3 तक, सभी ने सिनेमाघरों को गुलजार कर दिया है. इस बीच रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल ने सिनेमाघर को  काफी  फायदा पहुंचाया है. कुछ ऐसा ही विक्की कौशल की फिल्म सैमबहादुर को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ये फिल्में ओटीटी में जाने वाली थीं, लेकिन पठान की सक्सेस ने इन्हें थिएटर्स में रिलीज करने के लिए मजबूर कर दिया था. अब इन फिल्मों के चलते सिनेमाहॉल वाली कंपनियां और उनके स्टॉक्स बड़े फायदे में हैं.

सिनेमाहॉल की कंपनियों के स्टॉक्स में आई तेजी को लेकर एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इन फिल्‍मों की वजह से इस कंपनी के स्‍टॉक में और तेजी देखने को मिल सकती है. सप्‍ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को PVR Inox के शेयर करीब 2 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुए थे. खास बात यह है कि अभी तक  फिल्मों का कलेक्शन नहीं आया है. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में निवेशकों को इन स्टॉक्स में फायदा हो सकता है.

यह भी पढें-Ghaziabad: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की छापेमारी में पकड़े गए 65 युवक-युवतियां

कैसा रहा 6 महीने का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पिछले 6 महीने में मोटा रिटर्न दिया है. अभी PVR INOX Share Price के शेयर 1,742 रुपये पर पहुंच गए हैं, लेकिन ये छह महीने पहले 1,430 रुपये/शेयर पर कारोबार कर रहे थे. इस समय के दौरान मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन ने करीब 22 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि लॉकडाउन के दौरान इस कंपनी के स्‍टॉक में गिरावट देखने को मिली थी.

यह भी पढ़ें- देश में आज से बदल गए Sim Cards खरीदने का नियम, जानें अब क्या है नया प्रोसेस

और बढ़ सकते हैं शेयर

रिपोर्ट्स के मुताबिक नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा कि PVR Inox के शेयरों में आने वाले दिनों में तेजी देखने को मिल सकती है. दिसंबर तिमाही का शुरुआती हिस्सा क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup) के कारण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फीका रहा था लेकिन एनिमल जैसी फिल्मों क चलते इनके कारोबार में तेजी आ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

12 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

17 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

30 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

30 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

56 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

1 hour ago