देश

Rajasthan Assembly Election 2023: जानें क्या है राजस्थान में ओवैसी की पार्टी का हाल, AIMIM उम्मीदवारों को मिले कितने वोट?

Rajasthan Assembly Election 2023: चार राज्यों के साथ ही राजस्थान में आज विधानसभा चुनाव के रुझान आने लगे हैं. रुझानों में भाजपा की सरकार बनती हुई दिख रही है. राजस्थान चुनावों में ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी अपने प्रत्याशी उतारे थे. इससे पहले भी कई विधानसभा चुनावों में ओवैसी की पार्टी अपने उम्मीदवार उतार चुकी है.

वहीं मतगणना के बाद आइए जानते हैं कि राजस्थान में ओवैसी की पार्टी का क्या हाल है. राजस्थान में विधानसभा चुनाव पिछले महीने 25 नवंबर को हुए थे. वहीं आज इसके रुझान और नतीजे आने शुरु हो गए हैं. राजस्थान की राजनीति में अब तक जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है वहीं, इस चुनाव में तीसरे मोर्चे को लेकर भी अटकलें लगाई जा रहीं थीं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने राजस्थान में अपने तीन प्रत्याशी चुनाव में उतारा है.

AIMIM ने उतारे अपने 3 प्रत्याशी

राजस्थान में इस चुनाव में कई अप्रत्याशित परिणाम देखने को मिले हैं. इन चुनावों में एक्जिट पोल और तमाम तरह के दावों को फेल होते हुए भी देखा गया है. राजस्थान में पहली बार चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने जयपुर की हवा महल विधानसभा सीट से जमील अहमद को चुनाव में उतारा था, जिसे 580 वोट मिला है. वहीं कांमा विधानसभा सीट से इमरान नवाब को पार्टी ने टिकट दिया था. जिन्हें मात्र 125 वोटों से संतोष करना पड़ा है. इसके अलावा ओवैसी की पार्टी ने फतेहपुर विधानसभा सीट से जावेद अली खान पर भरोसा जताया था, जिन्हें भी मात्र 195 वोट मिले हैं. देखा जाए तो राजस्थान की जनता ने ओवैसी की पार्टी को पूरी तरह से नकार दिया है.

इसे भी पढ़ें: Election Results 2023: कितने सही साबित हुए मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल्स, किसका अनुमान लगा सही?

AIMIM को मिले इतने वोट

वहीं बात की जाए औवेसी की पार्टी को मिले वोट प्रतिशत की तो राजस्थान में AIMIM को मात्र 0.01 प्रतिशत वोट मिले हैं. राजस्थान में रजिस्टर्ड मतदाताओं की कुल संख्या 5 करोड़ 11 लाख 64 हजार 685 है. वहीं औवेसी की पार्टी ने तेलंगाना की 9 सीटों पर भी चुनाव लड़ा था.

Rohit Rai

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

27 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago