देश

खेत में गाड़े 5 लाख रुपये, दीमक कर गई चट! बारिश ने खोला किसान का राज; देखें वीडियो

बालोतरा/नतांश पटेल: अक्सर लोग अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी को बैंक की तिजोरी में सुरक्षित रखते हैं, लेकिन राजस्थान के बालोतरा (Balotra) जिले के नेवाई गांव में एक किसान का देसी ‘तिजोरी’ वाला आइडिया उसी पर भारी पड़ गया. एक छोटी सी भूल और लापरवाही के चलते किसान मांगीलाल के पूरे 5 लाख रुपये दीमक की भेंट चढ़ गए. जिसने भी यह वाकया सुना, वह बस अपना सिर पकड़ कर रह गया.

खर्च होने के डर से खेत में गाड़े थे पैसे

जानकारी के मुताबिक, किसान मांगीलाल ने हाल ही में अपना एक प्लॉट बेचा था, जिससे उसे 5 लाख रुपये मिले थे. नशे की लत और भूलने की बीमारी के शिकार मांगीलाल को डर था कि कहीं वह ये पैसे फालतू खर्च न कर दे. इसी डर से उसने पूरी रकम एक पॉलीथिन में पैक की और उसे अपने ही खेत में एक गड्ढा खोदकर गाड़ दिया.

कुछ समय बाद जब उसे पक्का कमरा बनवाने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी, तो वह भूल चुका था कि उसने पैसे खेत में आखिर किस जगह दबाए थे. उसने कई जगह खुदाई भी की, लेकिन पैसे नहीं मिले.

बारिश ने खोली ‘किस्मत की गांठ’

पैसे न मिलने से निराश परिवार जब बारिश के बाद खेत में बुवाई की तैयारी कर रहा था, तभी एक रात जमीन से रुपयों से भरी वह पॉलीथिन बाहर निकल आई. सुबह जब पत्नी और बेटे ने वह थैली खोली, तो उनके होश उड़ गए. मिट्टी के अंदर लंबे समय तक दबे रहने के कारण अंदर रखे ₹500 के सभी नोटों को दीमक पूरी तरह से चट कर चुकी थी. नोट बुरी तरह कट-फट और गल चुके थे.

ये भी पढ़ें: ‘हिल जाएगी कुर्सी’, स्ट्रेचर से देवेंद्र महतो ने भरी हुंकार; बताया युवा का उल्टा मतलब

बैंक का इनकार, टूटा पक्के मकान का सपना

पांच लाख रुपये की रकम बर्बाद होने के बाद बेबस परिवार ने खराब नोटों को बैंक में बदलवाने की कोशिश की, लेकिन नोटों की हालत इतनी खराब थी कि बैंक ने भी उन्हें बदलने से साफ इनकार कर दिया. प्लॉट बेचकर पक्का मकान बनाने का जो सपना मांगीलाल ने देखा था, वह अब 5 लाख रुपयों के साथ उसी खेत की मिट्टी में दफन होकर रह गया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago