देश

राजस्थान में मरघट बन रहे स्कूल! झालावाड़ के बाद अब बूंदी में स्कूल की फॉल सीलिंग गिरने से 6 बच्चे हुए घायल

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट पॉल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. स्कूल के नवनिर्मित हॉल में चल रहे समारोह के बीच फॉल सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया. इस हादसे में छह बच्चों के घायल होने की खबर है.

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बूंदी के सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया.

हादसे के वक्त हॉल में बैठे थे 250 बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब करीब 250 बच्चे हॉल में बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ फॉल सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिरा और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद शिक्षक और स्कूल के स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

अचानक गिर पड़ा सीलिंग का हिस्सा

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण हॉल में लगे बड़े पंखों और फॉल सीलिंग में लगाए गए स्पीकर्स के लगातार कंपन (वाइब्रेशन) को माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, इन कंपनों के चलते फॉल सीलिंग के स्क्रू ढीले हो गए, जिससे सीलिंग का हिस्सा अचानक गिर पड़ा.

ये भी पढ़ें- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जनता को दी शुभकामनाएं

प्रशासन ने जांच के दिये निर्देश

सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी, उपखंड अधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी कांत मीणा और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. प्रशासन ने स्कूल भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की भी जांच कराने का निर्देश दिया है.

एसडीएम मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना में चार बच्चों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि एक ज्वाइंट कमेटी बनाकर स्कूल का सेफ्टी सर्वे कराया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

“बूथ लूटने वाले अब ईमानदारी की बात कर रहे” पटना में विपक्ष के मार्च पर भाजपा-जदयू का तीखा हमला

Patna Lok Bhavan March: बिहार की राजधानी पटना में राजद और अन्य विपक्षी दलों के…

2 minutes ago

‘एक्टिंग से पहले क्रिकेट का जुनून!’ जब नाना पाटेकर ने बताया था विराट कोहली के प्रति अपना दीवानपन

Nana Patekar On Virat Kohli: नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन गिने-चुने अभिनेताओं…

17 minutes ago

राजभवन मार्च से गरमाई बिहार की राजनीति, आर-पार के मूड में तेजस्वी, बोले- वोट चोरी से लोकतंत्र हुआ खत्म

Tejashwi Yadav On Raj Bhavan March: राजभवन मार्च को लेकर तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रक्रिया…

17 minutes ago

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

45 minutes ago