Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

राजस्थान में मरघट बन रहे स्कूल! झालावाड़ के बाद अब बूंदी में स्कूल की फॉल सीलिंग गिरने से 6 बच्चे हुए घायल

Rajasthan News: एसडीएम मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना में चार बच्चों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि एक ज्वाइंट कमेटी बनाकर स्कूल का सेफ्टी सर्वे कराया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेंट पॉल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया. स्कूल के नवनिर्मित हॉल में चल रहे समारोह के बीच फॉल सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया. इस हादसे में छह बच्चों के घायल होने की खबर है.

हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए बूंदी के सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया.

हादसे के वक्त हॉल में बैठे थे 250 बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब करीब 250 बच्चे हॉल में बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले रहे थे. इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ फॉल सीलिंग का एक हिस्सा नीचे गिरा और बच्चों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद शिक्षक और स्कूल के स्टाफ ने बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

अचानक गिर पड़ा सीलिंग का हिस्सा

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण हॉल में लगे बड़े पंखों और फॉल सीलिंग में लगाए गए स्पीकर्स के लगातार कंपन (वाइब्रेशन) को माना जा रहा है. अधिकारियों के मुताबिक, इन कंपनों के चलते फॉल सीलिंग के स्क्रू ढीले हो गए, जिससे सीलिंग का हिस्सा अचानक गिर पड़ा.

ये भी पढ़ें- 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जनता को दी शुभकामनाएं

प्रशासन ने जांच के दिये निर्देश

सूचना मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी, उपखंड अधिकारी (एसडीएम) लक्ष्मी कांत मीणा और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. प्रशासन ने स्कूल भवन की निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की भी जांच कराने का निर्देश दिया है.

एसडीएम मीणा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना में चार बच्चों को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. उन्होंने आगे कहा कि एक ज्वाइंट कमेटी बनाकर स्कूल का सेफ्टी सर्वे कराया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026

Latest