देश

Rajasthan: आंधी-तूफान में जान गंवाने वालों के परिजनों को दी जाएगी 5-5 लाख की आर्थिक मदद, सीएम अशोक गहलोत का ऐलान

राजस्थान के सीएम सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश में गत दिनों आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जाएगी.

सीएम गहलोत ने इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिवारजनों को आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की है. उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए सहायता राशि दी जाएगी. राजस्थान के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “राज्य सरकार पीड़ितों की हरसंभव सहायता करेगी. इस आपदा में जान गंवाने वाले सभी मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करता हूं.”

बता दें कि राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी भाग में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई, जबकि राज्य के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. आपदा राहत एवं प्रबंधन विभाग के मुताबिक, पिछले दो दिनों में राज्य में बारिश और तूफान से कुल 13 लोगों की मौत हुई है. टोंक में दस जबकि अलवर, जयपुर और बीकानेर में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई.

राजस्थान के कई जिलों में हो रही भारी बारिश

पिछले 24 घंटों में भीलवाड़ा मंडल में 11 सेंटीमीटर, हनुमानगढ़ के रावतसर में छह सेंटीमीटर, सीकर के फतेहपुर और लक्ष्मणगढ़ में व चूरू के तारानगर में पांच-पांच सेंटीमीटर, अलवर के थानागाजी, श्रीगंगानगर के करनपुर, हनुमानगढ़ के नोहर, चूरू के रतनगढ़ व राजगढ़ में चार-चार सेंटीमीटर, झुंझनू के सीकर, उदयपुरवटी और चिड़ावा, भीलवाड़ा के बनेरा व अजमेर के टाटगढ़ में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

साथ ही, इस अवधि के दौरान कई अन्य स्थानों पर एक से तीन सेंटीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई. इस बीच, विभाग ने जून से सितंबर तक मानसून में औसतन 96 प्रतिशत वर्षा के साथ दक्षिण-पश्चिम मानसून के सामान्य रहने का अनुमान जताया है. विभाग ने जून में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान जताया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago