देश

Rajasthan: CM अशोक गहलोत को लगी चोट, बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर, व्हीलचेयर पर आए नजर

Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के पैर में चोट लगी है. उनके एक पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ है. जानकारी के मुताबिक, वहीं उनके दायें पैर के अंगूठे का नाखून भी निकल गया है. चोटिल होने के बाद सीएम गहलोत को मुख्यमंत्री आवास से सवाई मान सिंह सरकारी अस्पताल ले जाया गया है. अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि, “मुख्यमंत्री की जांच करने पर पता चला कि उनके बाएं पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर था और दाहिने पैर के अंगूठे के नाखून में चोट थी. उन्होंने कहा कि उनका इलाज किया गया और मुख्यमंत्री को कम से कम एक सप्ताह आराम करने का सुझाव दिया है.”

मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी (OSD) लोकेश शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठीक हैं और आवास लौट आये हैं. शर्मा ने ट्वीट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के चोट लगने से उनके बाएं पैर के अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर और दायें पैर के अंगूठे का नाखून निकल गया है. उपचार के बाद अस्पताल से मुख्यमंत्री निवास वापस आ गए हैं.’’

सीएम गहलोत को कैसे लगी चोट ?

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी चोट के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया, “आज एक बैठक के बाद आवास पर अपने कक्ष में जाते समय पैर फिसलने से दोनों पैर के अंगूठों में चोट आई है. SMS अस्पताल में प्रारम्भिक इलाज के बाद आवास पर आ गया हूं. फ्रेक्चर होने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर कुछ दिन आवास से ही कार्य जारी रखूंगा. आपकी शुभकामनाओं के लिए आभार.”

व्हीलचेयर पर नजर आए सीएम गहलोत

सीएम के चोट लगने के बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह व्हील चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी चोटिल हो गयी थीं. उस समय भी व्हील चेयर पर नजर आयी थीं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago