इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
आप में शामिल हुईं चाहत पांडे
Aam Aadmi Party: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस ही नहीं बल्कि आम आदमी पार्टी भी सतर्क हो गई है. पार्टी ने लोगों से जुड़ने के लिए कई तरह की रणनीतियां बनाना शुरू कर दिया है. इसी बीच टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने राजनीति में कदम रख दिया है और उन्होंने आप को ज्वाइन कर लिया है. मध्य प्रदेश के दामोह की रहने वाली टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे को दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक (Sandeep Pathak) ने पार्टी के सदस्यता की शपथ दिलाई. चुनाव के दौरान वह पार्टी के लिए प्रचार करती हुई नजर आएंगी.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि, “मध्य प्रदेश में आप ने जिस प्रकार से अपना काम शुरू किया है. मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि आने वाले समय में जिस तरह से मध्य प्रदेश के गांव और जिलों में आप का प्रचार बढ़ा है, उसकी एक ही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस को जनता ने बहुत बार मौका दिया है. ये दोनों पार्टियां ये नहीं कह सकती कि इन्हें मौका नहीं मिला.
संदीप पाठक ने आगे कहा कि, “चुनाव में जनता के पास जाकर वे क्या बोलेंगे इसके पास बोलने को कुछ नहीं बचा है. उन्होंने राज्य में भष्टाचार का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में कोई ज्यादा अंतर नहीं रह गया है. वहां की जनता भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है और आम आदमी पार्टी को एक मौका देना चाहती है”.
टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे के आप में शामिल होने पर पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उन्हें बधाई दी गयी है. ट्वीट में लिखा कि, “मध्यप्रदेश के दमोह से फेमस टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक की मौजूदगी में आप में शामिल हुई हैं. आप परिवार उनका हार्दिक स्वागत करता है. देश में बदलाव चाहने वाले लोग ही AAP को और सशक्त करेंगे, AAP के विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाएंगे.”
चाहत पांडे कई टीवी सीरियलों में काम कर चुकी हैंं. उन्होंने अपनी शुरुआत 17 साल की उम्र में पवित्र बंधन से की थी. इसके बाद वह राधा कृष्णन, सावधान इंडिया, नागिन-2, दुर्गा-माता की छाया, अलादीन और क्राइम पेट्रोल समेत कई अन्य सीरियलों में नजर आ चुकी हैं. वह फिलहाल ‘नथ जेवर या जंजीर’ में महुआ का किरदार निभा रही हैं.
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…