देश

Rajasthan: राजस्थान में गरीबों को मिलेगा 500 रुपए में गैस सिलेंडर- सीएम अशोक गहलोत का चुनावी दांव

Ashok Gehlot: राजस्थान की गहलोत सरकार ने गरीबों को बड़ा तोहफा दिया है. महंगाई की मार के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता के लिए राहत की खबर दी है. सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि राजस्थान में 1 अप्रैल से रसोई गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) की कीमतें 500 रुपए तक कम की जाएंगी. अप्रैल के महीने में गहलोत सरकार गरीबी रेखा से नीचे के लोगों और उज्ज्वला योजना में नामांकित लोगों के लिए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएगी. ये योजना अगले साल 1 अप्रेल 2023 से लागू की जाएगी. मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की उपस्थिति में यह घोषणा की. महंगाई पर बोलते हुए सीएम गहलोत ने बीजेपी पर तंज कसा और कहा कि महंगाई के बढ़ते बोझ की वजह से जनता काफी परेशान है.

गैस की कीमत 400 रुपए से बढ़कर 1040 रुपए पहुंची

सीएम गहलोत ने कहा, “अभी, मैं केवल एक ही बात कहना चाहता हूं. उज्ज्वला योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों को एलपीजी (LPG) कनेक्शन और गैस चूल्हा तो देते हैं, लेकिन सिलेंडर खाली रहता है. क्योंकि इसकी कीमत अब 400 रुपए से बढ़कर 1 हजार 40 रुपए हो गई है. उन्होंने कहा कि अब राजस्थान में BPL और उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 1 अप्रैल से 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा. गरीब परिवार इस सब्सिडी का इस्तेमाल एक साल में 12 सिलेंडर के लिए कर सकते हैं. सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य और प्राथमिकता है कि कोई भी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे.

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दाम स्थिर, फिर भी दिल्ली-एनसीआर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें नए रेट

गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने की कोशिश

इसके अलावा अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि राज्य सरकार गरीबों को अधिकतम राहत पहुंचाने के लिए निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है. इसी क्रम में प्रदेश सरकार गरीब तबके को सस्ती दर पर सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए योजना लेकर आ रही है”. सीएम ये बताया कि बीपीएल और गरीबों को साल में 12 सिलेंडर मिलने से महंगाई के इस दौर में आमजन पर आर्थिक बोझ कम हो सकेगा.

रसोई के सामान की किट उपलब्ध कराने की योजना

इसके आगे उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राज्य में योजना को लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है. इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को रसोई के सामान की किट उपलब्ध कराने के लिए भी योजना बनाई जाएगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

8 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

46 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

46 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago