Categories: नवीनतम

NIA की सालाना रिपोर्ट: 2024 में सजा दर 100 प्रतिशत, आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ ऐतिहासिक सफलता

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 2024 को एक ऐतिहासिक वर्ष के रूप में दर्ज किया, जिसमें एजेंसी ने 100% सजा दर के साथ कई बड़े मामलों को सुलझाया. आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद (LWE), उत्तर-पूर्व के विद्रोह और आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ जैसे गंभीर खतरों के खिलाफ एजेंसी ने मजबूती से कार्रवाई की.

2024 की मुख्य उपलब्धियां

1   – 80 नए मामले दर्ज.

– 28 मामले वामपंथी उग्रवाद (LWE) से संबंधित.

– 18 मामले उत्तर-पूर्वी विद्रोह से जुड़े.

– अन्य मामलों में 7 जम्मू-कश्मीर जिहाद, 6 विस्फोटक पदार्थ, 5 मानव तस्करी, 4 अन्य जिहादी और 4 खालिस्तानी आतंकवाद से जुड़े थे.

2  – 210 गिरफ्तारियां.

– वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ 69 गिरफ्तारियां.

– उत्तर-पूर्वी विद्रोह मामलों में 15 आरोपी गिरफ्तार.

– ISIS, जम्मू-कश्मीर और अन्य जिहादी संगठनों के 40 आरोपी पकड़े गए.

3   – 68 आरोपियों को सजा.

– 25 मामलों में 68 आरोपियों को दोषी ठहराया गया.

4  -19.57 करोड़ रुपये की संपत्तियों की जब्ती.

– आतंकवाद और गैंगस्टर नेटवर्क को कमजोर करने के लिए NIA ने 137 संपत्तियां जब्त कीं.

5    चार्जशीट

– सालभर में 408 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई.

प्रमुख कार्रवाई और जांच.

1  वामपंथी उग्रवाद (LWE)

वामपंथी उग्रवाद 2024 में NIA के एजेंडे में सबसे ऊपर रहा.

– 28 नए मामले दर्ज.

– 69 गिरफ्तारियां और 12 चार्जशीट दायर की गईं.

– कुल 64 आरोपियों को अदालत में पेश किया गया.

2  उत्तर-पूर्वी विद्रोह

उत्तर-पूर्व में आतंकवाद और विद्रोह पर NIA की पैनी नजर रही.

– ULFA(I) के स्वतंत्रता दिवस बहिष्कार कॉल पर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

– ULFA(I) के आतंकी कमांडर ने 14 अगस्त को 19 IED बम लगाने का दावा किया था, जिससे असम में दहशत फैल गई थी.

3  आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़

– खालिस्तानी आतंकवाद से जुड़े मामलों में 14 आरोपी गिरफ्तार.

– कुल 101 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया.

– 13 गिरफ्तारियां गैंगस्टर मामलों में हुईं.

4  हथियार और विस्फोटक बरामदगी

– जम्मू, जयपुर, पटना, रांची और अन्य स्थानों पर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए.

– जम्मू में एक ओवरग्राउंड वर्कर से 2 हैंड ग्रेनेड, 34 गोलियां, 1 चीनी पिस्तौल और 75 किलो विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए.

5 प्रमुख आतंकी मामलों की जांच

– रमेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामला: इस हाई-प्रोफाइल केस में NIA ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 4 के खिलाफ चार्जशीट दायर की.

– बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI): BKI प्रमुख वधावा सिंह समेत 5 आरोपियों के खिलाफ सजा दिलाई गई.

– खालिस्तान टेरर फोर्स (KTF) के दो सदस्यों को फिलीपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया.

विदेशी अपराधियों का प्रत्यर्पण

NIA ने कई अंतरराष्ट्रीय अपराधियों को प्रत्यर्पित कर भारत लाने में सफलता पाई.

– UAE से खालिस्तानी आतंकी तरसेम सिंह संधू को प्रत्यर्पित किया.

– रवांडा से सलमान खान को हथियारों की तस्करी के मामले में भारत लाया गया.

राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ सहयोग

NIA ने राज्यों की पुलिस एजेंसियों के साथ मिलकर काम किया.

– 1,678 पुलिस अधिकारियों को 11 विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए प्रशिक्षित किया.

– जम्मू और रांची में 2 नई विशेष NIA अदालतों की स्थापना की गई.

भविष्य की दिशा

2024 में NIA की उपलब्धियां इसकी प्रतिबद्धता और दक्षता को दर्शाती हैं. आतंकवाद, उग्रवाद और अपराध के खिलाफ

-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘IAS अफसरों जैसा DA और विज्ञापनों पर रोक’: हाई कोर्ट के कड़े तेवरों के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंचे मुख्य सचिव

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…

8 minutes ago

‘जेल में ही मर जाऊंगा…’ आजम खान की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाईकोर्ट को दिया बड़ा निर्देश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…

16 minutes ago

PoK में बवाल: प्रदर्शनकारियों पर बरसी गोलियां और ड्रोन, 3 की मौत, 18 घायल

PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…

18 minutes ago

रणजी टीम पर कोर्ट के फैसले की मार, मैच से 2 दिन पहले पूरी स्क्वॉड बदलनी पड़ी

Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…

31 minutes ago

जानिए कौन थे काशी के अंतिम राजा विभूति नारायण सिंह, जिन्हें भगवान की तरह पूजते थे लोग?

काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…

57 minutes ago