देश

Rajasthan: गहलोत के गढ़ में बरसे ओवैसी, बोले- मुस्लिमों को बना दिया गया है सेक्युलरिज्म का कुली

Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल बढ़ रही है. कांग्रेस-बीजेपी के बाद अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) भी राजस्थान में अपनी जमीन तैयार करने में जुटी है. पार्टी अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी लगातार राजस्थान के अलग-अलग जिलों का दौरा करते रहे हैं और मुस्लिम बाहुल इलाकों में रैलियों के जरिए लोगों का मिजाज भांपने की कोशिश कर रहे हैं.

ओवैसी शनिवार को सीएम अशोक गहलोत के गृह क्षेत्र जोधपुर में राज्य में मुसलमानों की स्थिति पर सर्वेक्षण करने पहुंचे थे. ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में मुसलमानों की स्थिति पर सर्वे किया जा रहा है और रिपोर्ट इसी महीने आएगी, जिसे मार्च की 25-26 तारीख तक सार्वजनिक किया जाएगा.

उन्होंने कहा, मुसलमानों को सेक्युलरिज्म का वाहक बना दिया गया है. जब चुनाव आते हैं तो कहते हैं कि सेक्युलरिज्म को जिंदा रखो, जबकि दूसरे उसे डुबोते रहते हैं. इस कारण मैं यहां विशेषज्ञों से सर्वे करवा रहा हूं. ओवैसी पर बीजेपी की बी टीम होने का विपक्ष आरोप लगाता रहा है. विपक्ष का आरोप रहा है कि ओवैसी की पार्टी के चुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा मिलता है. हालांकि, इन आरोपों को ओवैसी खारिज कर चुके हैं और अपनी पार्टी के विस्तार में जुटे हुए हैं.

राजस्थान में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी

ओवैसी ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति के बारे में कहा कि एआईएमआईएम राजस्थान में चुनाव लड़ेगी जिसके लिए मैं राज्य के प्रमुख शहरों का दौरा कर रहा हूं.

ये भी पढ़ें: UP News: ओबीसी आयोग की रिपोर्ट पर बोले कैबिनेट मंत्री संजय निषाद- योगी सरकार पिछड़े समाज के साथ

सीएम गहलोत के क्षेत्र से कैंपेन की शुरुआत

चुनाव से पहले अन्य दलों के साथ गठबंधन के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि यह तो वक्त ही बताएगा. अपने अभियान की शुरूआत के लिए मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र को चुनने पर ओवैसी ने कहा, जनसंपर्क करना कोई बुरी बात नहीं है. मैंने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र का भी दौरा किया और गुजरात में भी चुनाव लड़ा.

हाल ही में ओवैसी ने भिवानी कांड में पीड़ितों के परिजनों से भी मुलाकात की थी. बता दें कि भिवानी में जली हुई बोलेरो में दो नर कंकाल मिले थे, मृतकों की पहचान भरतपुर के रहने वाले नासिर और जुनैद के रूप में हुई थी. मृतक के परिजनों का आरोप था कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों का अपहरण किया था और जिंदा जलाकर दोनों को मार डाला.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

10 minutes ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

19 minutes ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

54 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

1 hour ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

2 hours ago