उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजनीतिक दलों की गहमागहमी बढ़ी हुई हैं. राजनीतिक दल इस चुनावी महासमर से पहले अपने समीकरण बनाने में जुटे हैं जबकि उत्तराखंड में भी सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच, सियासी हलकों में इस बात की चर्चाएं तेज हैं कि खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी बीएसपी का दामन थाम सकती हैं. इसकी पुष्टि विधायक उमेश कुमार ने खुद की है.
हाल के दिनों में उमेश कुमार बसपा के नेताओं के साथ नजर आए थे जिसके बाद ये अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि वे भी बसपा का दामन थाम सकते हैं. हालांकि, उन्होंने ऐसी किसी संभावना को खारिज करते हुए कहा कि उनका किसी पार्टी में जाने का इरादा नहीं है लेकिन उनकी पत्नी जल्द ही बसपा का दामन थामेंगी.
ये भी पढ़ें: Rajasthan: गहलोत के गढ़ में बरसे ओवैसी, बोले- मुस्लिमों को बना दिया गया है सेक्युलरिज्म का कुली
विधायक उमेश कुमार हरिद्वार लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर जोरशोर से तैयारियों में जुटे हैं. वहीं बसपा का दामन थामने पर उनकी पत्नी को किस सीट से टिकट मिलेगा, इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. बीते साल उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में खानपुर सीट से उमेश कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत दर्ज की थी. उन्होंने इस चुनाव में करीब 6,852 वोटों से जीत दर्ज की थी.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…