देश

राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज : पीएम मोदी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की आज पुण्यतिथि है. 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.”

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को याद किया, उन्होंने एक्स पर लिखा, पापा, आपकी यादें हर कदम पर मेरा मार्गदर्शन करती हैं. आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है – और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा.”

खड़गे ने Rajiv Gandhi को अर्पित की श्रद्धांजलि

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, “राजीव गांधी- भारत के एक महान सपूत ने लाखों भारतीयों में आशा की किरण जगाई. उनके दूरदर्शी और साहसी हस्तक्षेपों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इनमें मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति का नेतृत्व करना, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम लागू करना, निरंतर शांति समझौते सुनिश्चित करना, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित नई शिक्षा नीति पेश करना शामिल है. पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी को उनके बलिदान दिवस पर हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि.”

ममता बनर्जी ने Rajiv Gandhi को किया याद

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने भी राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को याद किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि. राजीव गांधी एक दूरदर्शी व्यक्ति थे और भारत के लिए शहीद हो गए.”

यह भी पढ़ें- दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए आज रवाना होंगे दो डेलिगेशन, जानें किसे दी गई है कमान और किन देशों का करेंगे दौरा

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के ‘बलिदान दिवस’ पर मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. राजीव गांधी एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने अपने नेतृत्व और आधुनिक सोच से देश को प्रगतिशील दृष्टिकोण प्रदान कर दिशा दी. उनके निर्णयों ने भारत को एक नई ऊंचाई तक पहुंचाया. उनका योगदान हमारे लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृति हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेगी.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

2 लाख से सीधे आधी हुई चांदी, गोल्ड भी लगातार क्रैश! अभी और गिरेंगे दाम? जानिए बाजार का पूरा गणित

MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…

23 minutes ago

पाकिस्तान ने क्यों बदली अपनी पारंपरिक हरी जर्सी? इंग्लैंड के खिलाफ मैच में सामने आई हैरान करने वाली वजह

Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…

35 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप…! दिल्ली से यूपी-बिहार तक मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…

2 hours ago

ट्रंप के कट्टर दुश्मन ने ब्राजील में गाड़ा झंडा! लूला दा सिल्वा फिर से चुनाव जीत बने राष्ट्रपति

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…

2 hours ago