देश

देश का डिफेंस एक्सपोर्ट 2029-30 तक बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये हो जाएगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुन्नू खेड़ा स्थित एसएमडी लान में पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में सबका हाल जाना. क्षेत्र में समस्याओं और अन्य विकास आवश्यकताओं के बारे में पूछा. जवाब में राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ वासियों की आवश्यकताओं के अनुसार काम होना हमेशा मेरी प्राथमिकता है. लेकिन मैं आश्वासन नहीं दूंगा क्योंकि मैं जानता हूं कि नेताओं के आश्वासन पूरा न करने की स्थिति में विश्वास का संकट पैदा हुआ, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता हूं मैंने ईमानदारी से काम किया है और हमेशा लोगों की जरूरत व आवश्यकता अनुसार ज्यादा से ज्यादा कार्य पूरा करने का प्रयास करता हूं. लेकिन हम लाख कोशिश करें सबकी इच्छाएं पूरा करना संभव नहीं होता है.

बकौल राजनाथ सिंह, “देश के दूसरे शहरोंऔर विदेश में जाने पर बाहर के लोग जो अब लखनऊ आए हैं, वह यह कहते हैं कि लखनऊ पहले से काफी बदल गया है. 104 किलोमीटर की जो रिंग रोड बनी है कल्पना कीजिए कि वह न बनी होती तो ट्रैफिक जाम की क्या स्थिति होती है . अभी अवध चौराहे से मैं गुजर के आ रहा था तो बृजेश पाठक जी से पूछने पर पता चला कि वहां भी अंडरपास बनाने के लिए काम चल रहा था.”

देश के डिफेंस एक्सपोर्ट पर बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा रक्षा निर्यात 2029-30 तक बढ़कर 50,000 करोड़ रुपये हो जाएगा.

कहीं नहीं ऐसा रेलवे स्टेशन

राजनाथ सिंह ने कहा- ब्रह्मोस मिसाइल जो बहुत दूर तक दुश्मन को मार सकती है वह ब्रह्मोस मिसाइल लखनऊ में बनने जा रही है . टर्मिनल 3 का अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी विश्व स्तरीय बनकर शुरू हो चुका है और गोमती नगर जैसा रेलवे स्टेशन बनने से कह सकता हूं कि भारत में ऐसा रेलवे स्टेशन कहीं नहीं है. पारा ओवर ब्रिज भी बनना शुरू हो गया है.

कार्यकर्ता द्वारा सीवर की समस्या उठाए जाने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सीवेज सिस्टम जैसा लखनऊ में होना चाहिए वैसा अभी नहीं है और इसके लिए मैं मंत्री से बात कर चुका हूं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर अधिकारियों के साथ बैठक करके अमृत योजना के तहत इस समस्या का जल्द ही निराकरण करेंगे.

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद के दौरान सतीश शर्मा ने कहा कि पारा क्षेत्र में जितना विकास हुआ इतना पहले कभी नहीं हुआ.

पार्षद गुड्डू यादव ने कहा कि आपने इतना काम किया है कि वह रिकार्ड कोई नहीं तोड़ सकता . अगर कोई तोड़ेगा तो वह भी आपके द्वारा ही संभव है.

महिलाओं को प्राप्त हुए रोजगार के अवसर

आरती सिंह ने सिलाई मशीन मिलने के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि महिला सशक्तिकरण और उनको स्वावलंबी बनाने के लिए हम सभी महिलाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं जिसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करती हूं.

अभय उपाध्याय ने चौक से हैदरगंज ओवरब्रिज उतारने के बाद अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम की समस्या के समाधान का अनुरोध किया.

विधि प्रकोष्ठ संयोजक एडवोकेट के के मिश्रा ने सिविल कोर्ट और पुराने हाईकोर्ट के आसपास लगने वाले जाम के द्वारा होने वाली समस्याओं का विषय उठाया और उसके निराकरण की मांग की. रक्षा मंत्री ने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को जल्द से जल्द समाधान करने को कहा.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक , सुषमा खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष, आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ,रामचंद्र प्रधान, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, विधायक ओ०पी० श्रीवास्तव प्रमुख तौर पर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: ISI के 13 आतंकियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया, आतंकी साजिश नाकाम

  • भारत एक्सप्रेस
Vikas Shukla

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

3 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

4 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

4 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

5 hours ago