देश

मोरक्को की धरती से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- PoK अपने आप हमारा होगा

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) स्थित पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं को पूरी छूट दी गई थीं. सेनाएं हर स्थिति के लिए तैयार थी. यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने मोरक्को की राजधानी रबात में दी. उन्होंने रामचरितमानस का हवाला देते हुए कहा कि हमने धर्म देखकर नहीं कर्म देखकर मारा है.

ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई की सराहना

अपनी यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) मोरक्को की राजधानी रबात में भारतीय समुदाय से संवाद कर रहे थे. इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने भी ऑपरेशन सिंदूर में सशस्त्र बलों की निर्णायक कार्रवाई की सराहना की.

सेनाओं को दी गई थी पूरी छूट- Rajnath Singh

रक्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों पर कायराना हमले के बाद सेनाओं को पूरी छूट दी गई थी और भारतीय सेनाएं हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार थीं. उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की कार्रवाई सोच-समझकर और गैर-उकसाने वाली थ.

भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था- Rajnath Singh

उन्होंने (Rajnath Singh) पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई बहुआयामी प्रगति को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गया है और जल्द ही शीर्ष तीन में शामिल होने की ओर अग्रसर है.

स्टार्टअप क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि का जिक्र

राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने भारत के डिजिटल परिवर्तन, ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था में प्रगति और स्टार्टअप क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जहां 10 वर्ष पहले 18 यूनिकॉर्न थे वहीं आज 118 हो चुके हैं. रक्षा उद्योग में भी ऐतिहासिक प्रगति हुई है, जो 1.5 लाख करोड़ रुपए का उत्पादन कर रहा है और 100 से अधिक देशों को 23,000 करोड़ रुपए से अधिक के रक्षा उत्पाद निर्यात कर चुका है.

स्वामी विवेकानंद के संबोधन को यादकिया

उन्होंने (Rajnath Singh) प्रवासी भारतीयों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यह भारतीय चरित्र की शक्ति को पूरी दुनिया में दर्शाता है. उन्होंने स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद के ऐतिहासिक संबोधन को याद किया और कहा कि भारतीय संस्कृति में व्यक्ति का असली मूल्य उसके चरित्र से तय होता है. प्रवासी भारतीयों ने भी भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा पर गर्व व्यक्त किया जो मजबूत आर्थिक आधार और सशक्त सैन्य क्षमता पर आधारित है.

दो दिवसीय दौरे पर रक्षा मंत्री

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रविवार को मोरक्को के कासाब्लांका पहुंचे हैं. यह मोरक्को का दौरा करने वाले किसी भी भारतीय रक्षा मंत्री की पहली ऐतिहासिक यात्रा है.

इसे भी पढ़ें-एअर इंडिया विमान हाइजैक की कोशिश नाकाम, हिरासत में लिए गए 9 यात्री

इस यात्रा को भारत और मोरक्को के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. रक्षा मंत्री अपने प्रवास के दौरान द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और रक्षा एवं सामरिक सहयोग से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

Also Follow Bharat Express on X

– भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

11 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

13 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

23 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

32 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

60 minutes ago