देश

राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों को बताया सनातन व कुंभ विरोधियों का जमावड़ा

राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने विपक्षी दलों को सनातन व महाकुंभ विरोधियों का जमावड़ा बताते हुए कहा कि महाकुंभ में आये श्रद्धालुओं की संख्या ने विपक्ष की लोगों को आपस में बाँटने की राजनीति को करारा जवाब दे दिया है. ये दल कुंभ को लेकर अनर्गल प्रलाप कर रहे थे. आज कुंभ में जाति बंधन तोड़कर स्नान करते लोग सनातनीएकता की मिसाल पेश कर रहे हैं. ये महाकुंभ यूपी की अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा.

आज इस कुंभ से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को करीब तीन लाख करोड़ का लाभ होने का अनुमान है. इस आयोजन के बाद उत्तर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को एक नयी दिशा मिली है.

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों में सुविधाओं के विकास के साथ उनकी अब स्थापना संबंधी कार्य करवा कर कनेक्टिविटी बढ़ाकर धार्मिक पर्यटन को दिशा देने के साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं. उत्तर प्रदेश कि अर्थव्यवस्था में नया आयाम जुड़ा है. डॉ दिनेश शर्मा गृह मंत्रालय भारत सरकार की हिंदी संसदीय उप समिति के संयोजक है.

डॉ दिनेश शर्मा का जयपुर दौरा

जयपुर में भारत सरकार के अलग-अलग 20 मंत्रालयों के हिंदी के संदर्भ में उसके उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया. तत्पश्चात सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट हुई.

सांसद ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल से भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश के धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किए गए काशी वाराणसी कॉरिडोर, अयोध्या श्रीराम मंदिर, विंध्याचल विंध्यवासिनी माता मंदिर, प्रयागराज कुंभ मेला स्थल के साथ-साथ चित्रकूट धाम के किए गए समुचित विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने इसे आस्था और अर्थ व्यवस्था दोनों का आदर्श मॉडल बताया. इस माडल का जिक्र करते हुए खाटू धाम,सीकर,राजस्थान के आस पास के धर्म स्थलों के विकास और कनेक्टिविटी बनाने का सुझाव दिया.

डॉ शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री को सुझाव देते हुए कहा की खाटू धाम श्री श्याम मंदिर, जीण माता मंदिर, शाकंभरी माता मंदिर, तथा बालाजी सालासर श्री हनुमान मंदिर के चारों तरफ भारत सरकार की मदद लेकर चौड़ी चौड़ी सड़के सीवरेज, बिजली, एक्सप्रेसवे के निर्माण की एक संयुक्त योजना तैयार की जानी चाहिए, इससे राजस्थान में भी धार्मिक पर्यटन और अधिक बढ़ेगा जिससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे.

महाकुंभ ने विपक्ष की राजनीति को दिया करारा जवाब

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के समापन पर 3 लाख करोड़ के आसपास की आए उत्तर प्रदेश को होने की संभावना है राजस्थान में तो पूरे वर्ष उल्लिखित तीर्थ स्थलों पर बड़ी मात्रा में भीड़ रहती है उसका उपयोग आस्था के अनुपालन के साथ-साथ आर्थिक आय अर्जन के लिए किया जाना चाहिए मुख्यमंत्री जी ने बताया की उनके द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर स्थल के चारों तरफ अवस्थापना विकास के लिए 100 करोड रुपए भाजपा सरकार देने जा रही है.

सचिवालय परिसर के अंदर पत्रकारों से वार्ता करते हुए डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा की उत्तर प्रदेश में महाकुंभ के आयोजन ने विपक्ष की सनातन को जातीवाद में बांटने के षड्यंत्र को नाकाम किया है. सभी जाति की सनातनियों ने जिस प्रकार एक साथ धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए 64 करोड़ से अधिक लोगों ने कुंभ में स्नान किया है उसके कारण आज विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है वह अब केवल कुंभ और सनातन कोसने में लगा है.

ये भी पढ़ें: AAP ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में राज्यसभा MP संजीव अरोड़ा को दिया टिकट, केजरीवाल का राज्यसभा जाने के लग रहे कयास

-भारत एक्सप्रेस 

Vikas Shukla

Recent Posts

चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल

Elon Musk Starlink Controversy: भारत में Starlink की मंजूरी और कारोबारी प्रतिस्पर्धा को लेकर बहस…

4 minutes ago

टूटी गाड़ियां, फूटे शीशे और छतों में हो गए छेद! हरिद्वार में झमाझम गिरे ओले, पहाड़ों पर मौसम का विकराल रूप

उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…

10 minutes ago

‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…

23 minutes ago

‘रेलवे-मेट्रो रोकी, सेना-सीआरपीएफ बुलाई…’, प्रदर्शन से पहले दिल्ली में भारी पाबंदियों पर भड़के CJP नेता अभिजीत दीपके

Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…

27 minutes ago

CBI के बाद अब ED का शिकंजा! ओड़िशा SI भर्ती फर्जीवाड़े में 10 ठिकानों पर रेड, कई फर्जी कंपनियां बेनकाब

Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…

38 minutes ago

अंबानी पर भड़ास, राहुल को ‘थैंक यू’ और अब बीजेपी पर वार, क्या भारत में उथल-पुथल मचाना चाहते हैं मस्क?

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…

44 minutes ago