अरविंद केजरीवाल. (फाइल फोटो)
Sanjeev Arora Rajysabha MP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंजाब की लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने लुधियाना पश्चिम उपचुनाव के लिए संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार घोषित किया है. आप नेता संजीव अरोड़ा ने लुधियाना पश्चिम सीट से टिकट मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “लुधियाना पश्चिम उपचुनाव लड़ने के लिए मुझ पर भरोसा जताने के लिए आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के प्रति विनम्र और आभारी हूं. अपने गृहनगर से गहराई से जुड़े होने के नाते, मैं समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने लोगों की सेवा करने के लिए तत्पर हूं.”
संजीव अरोड़ा वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं. वह साल 2022 में राज्यसभा सांसद बने थे. उनकी गिनती लुधियाना के बड़े व्यवसायियों में होती है. आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई है. आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई थी.
वह साल 2022 के विधानसभा चुनाव में लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक चुने गए थे. विधायक बनने से पहले वह दो बार पार्षद रह चुके थे. वह कांग्रेस जिला (शहरी) अध्यक्ष भी थे और 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले आप में शामिल हो गए थे.
वहीं संजीव अरोड़ा के विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के जरिए राज्यसभा में एंट्री ले सकते हैं. हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था. ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट से चुनाव हार गए थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा को 48 सीटों पर जीत मिली है, जबकि ‘आप’ के खाते में 22 सीटें आई हैं.
AAP ने दावों को किया खारिज
संजीव अरोड़ा को विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाए जाने के बाद उनकी जगह अरविंद केजरीवाल के राज्यसभा जाने की खबर पर आप के सूत्रों ने कहा कि पूर्व सीएम केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Chakki Chalanasana yoga benefits digestion health: रोज पांच मिनट चक्की चालनासन करने से पाचन मजबूत…
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर आ रहे…
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…