देश

अमेरिकी ट्रेड डील से लेकर एमएसपी के मुद्दे तक! राकेश टिकैत ने सरकार पर बोला तीखा हमला

Rakesh Tikait on US trade deal farmers: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में किसान यूनियन के चर्चित नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने(Rakesh Tikait) अमेरिकी ट्रेड डील से लेकर एमएसपी के मुद्दे पर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है. टिकैत ने कहा कि यहां की सरकार पहले से ही देश के किसान को न्यूनतम मूल्य भी प्रदान नहीं कर रही थी और अब विदेशी ताकतों के साथ समझौता करके देश के किसानों को बड़ी मुसीबत में डालने का काम कर रही है.

अमेरिकी डील पर क्या बोले टिकैत?

अमेरिकी डील पर बोलते हुए टिकैत ने कहा कि डेयरी में यूएस को एंट्री देने से हमारे किसानों को होगा नुकसान. इस डील के बाद भारत के दूध को कोई नहीं पूछेगा जब विदेशी दूध सस्ता बिकेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी गाय-भैंस मीट खाती हैं जिससे भारत में रहने वाले सनातनियों और शाकाहारियों के साथ खिलवाड़ होगा. टिकैत ने कहा कि यह डील किसानों की जिंदगी पर हमला है और सरकार को इसे रद्द करना चाहिए.

जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत

सरकार पर कटाक्ष करते हुए टिकैत ने कहा कि देश की सरकार मजदूर पैदा करना चाहती है. जनसंख्या विस्फोट होने के चलते भारत बड़ी मार्केट बनता जा रहा है जिसको सरकार विदेशियों को बेच दे रही है. उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की और कहा कि बिना जनसंख्या नियंत्रण के देश की अर्थव्यवस्था और संसाधनों पर बोझ बढ़ता जाएगा. टिकैत ने कहा कि सरकार को जनसंख्या पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए.

यह भी पढ़ें: ‘युद्ध में मारी जा रही इंसानियत UN में लाया जाए प्रस्ताव…’, भारत एक्सप्रेस के मंच से ईरान-इजरायल वॉर पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दिया बड़ा संदेश

सरकार पर बात न करने का लगाया आरोप

राकेश टिकैत ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कानून ले आती है लेकिन किसानों से बात नहीं करती. आगे उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े उद्योगपतियों से तो सरकार का संवाद अच्छा है लेकिन किसानों के लिए देश में न कोई कृषि मंत्री है और न ही कोई प्रधानमंत्री. टिकैत ने कहा कि किसानों की आवाज दबाई जा रही है और उनकी समस्याओं को अनसुना किया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

17 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

20 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

36 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

52 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

55 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

55 minutes ago