Ayodhya Temple Donation Scam
Ayodhya Temple Donation Scam: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी करने के मामले में अब कई महत्वपूर्ण लोगों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इस मामले की जांच के लिए गठित की गई SIT चंपत राय के करीबी टिन्नू यादव पर बड़ा एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. दावा किया जा रहा है कि इस मामले में टिन्नू यादव समेत कई आरोपी जल्द ही गिरफ्तार हो सकते हैं. इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से पूछताछ हुई है या नहीं इसकी जानकारी नहीं आई है.
जानकारी के अनुसार टिन्नू यादव के अलावा चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी और कुछ बैंक कर्मचारियों पर भी गाज गिर सकती है. बताया जा रहा है कि इन सबके खिलाफ केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जो भी पदाधिकारी शामिल हुए हैं या फिर जिनकी लापरवाही से चोरी हुई है. उन्हें ट्रस्ट से बाहर किया जा सकता है.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गठित SIT की टीम आज लखनऊ वापस लौट कर रिपोर्ट सीएम योगी को दे सकती है. गौरतलब है कि सीएम योगी ने इस एसआईटी को मामले की जांच के लिए 7 दिनों का समय दिया था. आज जांच का 6ठा दिन है. इसआईटी ने अभी तक कई ट्रस्ट के पदाधिकारियों से पूछताछ कर चुकी है.
एक मामूली रिक्शा चालक से अपना सफर स्टार्ट करने वाले टिन्नू यादव पर राम मंदिर बनने के कुछ ही सालों में करोड़ों की संपत्ति बनाने का आरोप है. इस मामले में वो मुख्य संदिग्धों में से एक है. उसपर आरोप है कि उसने मंदिर के फंड से 50 करोड़ रुपये गायब कर आलीशान घर बनाया.
टिन्नू यादव उर्फ राम शंकर यादव राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का करीबी है. एसआईटी की टीम ने उससे गुरुवार को पूछताछ की थी. हालांकि चंपत राय से पूछताछ हुई है या नहीं इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें- फेसबुक लाइव, पिस्तौल और 5 गोलियां! जानिए क्या है आरा के भरत तिवारी एनकाउंटर की पूरी इनसाइड स्टोरी
इस मामले में अबतक SIT की टीम ने मंदिर से जुड़े 10 से ज्यादा मुख्य लोगों से पूछताछ की है. मंदिर में चढ़ाए गए गहनों, आभूषणों और नकदी सहित कई जेवरातों की भी जांच की जा रही है. दावा किया जा रहा है कि भगवान राम से संबंधित माणिक जड़ित हार और चरण पादुका तक गायब है. फिलहाल जांच टीम सभी गहनों की मिलान करने और उसके कागजी रिकॉर्ड का पड़ताल कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…