देश

‘प्रभु राम से मिलता है जीवन-मूल्यों का अनमोल संदेश’, राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन से त्याग, समरसता और आदर्श जीवन-मूल्यों का अनमोल संदेश मिलता है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सभी देशवासियों को रामनवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. यह त्योहार हमें न्याय, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जीवन से त्याग, समरसता और आदर्श जीवन-मूल्यों का अनमोल संदेश मिलता है. आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए हम रामराज्य की परिकल्पना के अनुरूप, एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण के लिए मिलजुल कर कार्य करें.”

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव, ‘रामनवमी’ के इस पावन एवं गौरवशाली अवसर पर समस्‍त देशवासियों को हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं. धैर्य, त्‍याग और न्‍यायप्रियता के प्रतीक भगवान राम का जीवन संपूर्ण मानवता के लिए न्याय, सत्य और अटूट मर्यादा का सर्वोच्च आदर्श है. उनके आदर्श हमें सामाजिक समरसता, सदाचार और जनसेवा के मार्ग पर युगों-युगों तक अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे.”

उन्होंने आगे लिखा, “प्रभु श्री राम की कृपा से अधर्म पर धर्म की विजय हो, समाज से अनाचार, अहंकार और अशांति का सर्वनाश होकर एक बेहतर समाज का निर्माण हो और हमारा राष्‍ट्र निरंतर उन्‍नति के पथ पर अग्रसर रहे, यही मंगलकामना है.”

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “भारत की आस्था, श्रद्धा और सांस्कृतिक आत्मा के अमिट प्रतीक, लोकमंगल, मर्यादा, करुणा और धर्म के दिव्य आलोक से समूचे राष्ट्रजीवन को आलोकित करने वाले हम सबके आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम के पावन अवतरण दिवस श्रीराम नवमी की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.”

ओम बिरला ने आगे लिखा, “प्रभु श्रीराम ने मानवता को त्याग, वचनबद्धता, समरसता, शौर्य और धर्ममय जीवन के ऐसे उज्ज्वल आदर्श दिए हैं, जो युगों से भारतीय चेतना के पथप्रदर्शक बने हुए हैं. उनका दिव्य चरित्र सुशासन, लोककल्याण, न्यायपूर्ण व्यवस्था और रामराज्य की उस महान अवधारणा का जीवंत स्वरूप है, जिसे हम आज भी श्रेष्ठ राष्ट्रनिर्माण के आदर्श के रूप में देखते हैं.”

उन्होंने प्रार्थना की कि हम सभी विकसित भारत के निर्माण के लिए एकजुट होकर कर्तव्य, संस्कार और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लें. प्रभु श्रीराम की कृपा समस्त देशवासियों पर अनवरत बनी रहे, हर घर-आँगन सुख, शांति, समृद्धि और आनंद से भरा रहे, तथा उनके दिव्य आशीर्वाद से हमारा राष्ट्र निरंतर प्रगति, गौरव और सांस्कृतिक वैभव के नए शिखरों को प्राप्त करे.

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट किया, “देशभर के मेरे परिवारजनों को रामनवमी की असीम शुभकामनाएं. त्याग, तप और संयम से भरे मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से हमें हर परिस्थिति का पूरे सामर्थ्य से सामना करने की प्रेरणा मिलती है. उनके आदर्श अनंतकाल तक भारतवासियों के साथ-साथ संपूर्ण मानवता के पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे. मेरी कामना है कि भगवान राम की कृपा से सबका कल्याण हो, जिससे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त हो.”

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि हम सभी सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित हों.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक प्रभु श्रीराम का संपूर्ण जीवन धैर्य, त्याग, तपस्या और लोक-कल्याण का अनुपम आदर्श है. ‘रामराज्य’ की परिकल्पना हमें एक न्यायप्रिय और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करती है. प्रभु श्रीराम की कृपा से प्रत्येक घर सुख, शांति और उत्तम आरोग्य से परिपूर्ण हो. मर्यादा और सत्य का यह महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और हर्षोल्लास लेकर आए.”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्री रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पोस्ट में कहा, “‘भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी. हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी॥’ भगवान श्रीराम का संपूर्ण जीवन चरित्र हमें कर्तव्यनिष्ठा के साथ सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आप सभी का जीवन सुख, समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे.”

ये भी पढ़ें: चांदो में मौत का तांडव: दो सड़क हादसों ने उजाड़े परिवार, भारी वाहनों की रफ्तार पर भड़के ग्रामीण, घंटों रहा चक्काजाम

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

8 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

55 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago