राम रहीम (फाइल फोटो)
रेप और हत्या के मामलों में दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है. वह इस समय सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रह रहा है और रोज ऑनलाइन सत्संग कर रहा है. इस दौरान वह कई चौंकाने वाले और विवादित दावे कर रहा है. अब उसने यह कहकर सबको हैरान कर दिया कि टी-20 क्रिकेट का आविष्कार सबसे पहले उसी ने किया था.
राम रहीम ने अपने सत्संग के दौरान दावा किया, “मैंने साल 1990 में टी-20 क्रिकेट का आविष्कार किया था. जलालआना साहिब का स्टेडियम पहले से मौजूद था. उस समय जब बड़े खिलाड़ी इसे देखते थे, तो कहते थे – क्या यही क्रिकेट है? लेकिन कोई भी खेलने नहीं आया.”
राम रहीम ने यह भी दावा किया कि सांप पकड़ने वाला कैचर भी उसी ने बनाया था, जो अब पूरे देश में इस्तेमाल हो रहा है.
उसने कहा, “कई लोगों ने मुझसे कहा कि मुझे इसका पेटेंट करा लेना चाहिए था.”
उसने इस उपकरण को बनाने की वजह भी बताई. उसने बताया कि साल 1994 में सिरसा में शाह मस्ताना जी धाम के निर्माण के दौरान वहां कई कोबरा सांप निकलते थे. पहले नौकर उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ देते थे, लेकिन खतरे को देखते हुए एक विशेष कैचर का निर्माण किया गया, जिससे बिना चोट पहुंचाए सांप को दूर से पकड़ा जा सकता था.
राम रहीम ने कहा कि पहले भारतीय कच्चा भोजन खाते थे या धूप में पका हुआ खाना खाते थे. उसने दावा किया कि पुर्तगालियों ने हमें चूल्हे पर खाना पकाने की विधि सिखाई. उसने कहा, “हमारे घर में पहले चूल्हा नहीं था, बाद में हमने इसे अपनाया.”
उसने यह भी सलाह दी कि लोग शाम के समय मोटे अनाज और पारंपरिक भोजन को कच्चा चबाकर खाएं. इससे दांतों की अच्छी एक्सरसाइज होगी और कब्ज भी नहीं होगा, क्योंकि इसमें भरपूर फाइबर होता है.
राम रहीम ने यह भी कहा कि पहले भारतीय लोग गाजर, मूली, साग और पत्ते खाते थे, जिससे उन्हें शक्ति मिलती थी. उसने तर्क दिया कि हाथी केवल घास और पत्तियां खाकर इतना ताकतवर होता है कि उसकी सूंड तक को इंसान हिला नहीं सकता. उसने यह भी कहा कि पत्तियों में भरपूर आयरन और विटामिन होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं.
यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम ने ऐसे अटपटे और विवादित दावे किए हैं. इससे पहले भी वह कई बार विज्ञान और इतिहास से जुड़े बिना तर्क के बयान देता रहा है. हालांकि, उसके इन दावों की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें- राहुल गांधी ने फिर फैलाया झूठ! विदेशों में देश को नुकसान पहुंचाते हैं- एस जयशंकर
-भारत एक्सप्रेस
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…