देश

दिल्ली में AAP की ऐतिहासिक जीत का दावा, केजरीवाल बोले– 55 सीटें पक्की, जोर का धक्का लगा तो 60

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. और सभी पार्टी के नेता एक दुसरे पर वार भी कर रहें हैं. ऐसे में आम आदमी पार्टी (AAP)के मुख्यमंत्री उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दावा किया है कि उनकी पार्टी 55 सीटें जीत रही हैं. पूर्व सीएम केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पूरी दिल्ली का दौरा किया और उन्हें 55 सीटें आ रही हैं, लेकिन अगर मां-बहनें जोर का धक्का लगाएंगी तो उनकी पार्टी 60 सीटों तक पहुंच सकती है.

इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को एक वीडियो बयान जारी कर बड़े खुलासे भी किए. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी ने झुग्गी क्षेत्रों में स्पाई कैमरे और बॉडी कैमरे बांटे थे, ताकि बीजेपी और उसके “गुंडों” के “गलत कामों” और “चुनावी गड़बड़ी” को रिकॉर्ड किया जा सके. वहीं केजरीवाल दावा कर रहें है कि AAP ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है, और बीजेपी हार की ओर है. इसी वजह से बीजेपी अनैतिक तरीकों का सहारा ले रही है. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकर्ता झुग्गीवासियों को 3,000 से 5,000 रुपये का लालच देकर उनके वोट डालने से रोकने के लिए उनकी उंगलियों पर स्याही लगाना चाहते हैं.

AAP को मिल रहीं है 55 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसकी भविष्यवाणी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने कर दी है. उनका दावा है कि AAP को चुनाव में 55 सीटें मिल रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर माताएं-बहनें जोर का धक्का लगाएं तो, पार्टी को इससे ज्यादा 60 सीटें भी मिल सकती हैं. उन्होंने यह दावा तब किया है जब शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार रुक गया है.

दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने यह भी कहा, “बीजेपी दावा कर रही थी कि आप की तीन सीटें फंस गई हैं- नई दिल्ली, जंगपुरा, कालकाजी. ध्यान रहे, आप इन सीटों पर ऐतिहासिक अंतर से जीतने जा रही है.”

अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से अपील की कि वे अगर इन्हें पैसे देते हैं तो ले लें, लेकिन स्याही न लगने दें. उन्होंने झुग्गीवासियों को आगाह किया कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो वह झुग्गियों को ध्वस्त कर देगी. उन्होंने चेतावनी दी, “अपने वोट बेचकर आप अपने ही मौत के वारंट पर हस्ताक्षर कर रहे होंगे.”

इसके खिलाफ, आप ने क्विक रिस्पांस टीम्स का गठन किया है जो 15 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंचकर गैर-संवैधानिक गतिविधियों को रोकेंगी और दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेंगी. केजरीवाल के आरोपों का बीजेपी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने फिर फैलाया झूठ! विदेशों में देश को नुकसान पहुंचाते हैं- एस जयशंकर

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, वैभव को करना होगा इंतजार! तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारतीय टीम

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज तीसरे T20 में टीम इंडिया की नजर वापसी पर है. संजू…

13 minutes ago

CJP लीडर और ध्रुव राठी की हुई रिहाई: बाहर आते ही तेवर और सख्त, क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रंका और यूट्यूबर ध्रुव राठी की रिहाई के…

20 minutes ago

दिल्ली में आज खुले रहेंगे शराब के ठेके? जानिए 9-10 अक्टूबर के बाद 11 अक्टूबर का क्या है पूरा अपडेट

राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 9 और 10 अक्टूबर को शराब की खुदरा दुकानें…

23 minutes ago

‘नहीं चुना तो मेरा नुकसान…’ भुवी की टीम इंडिया में वापसी पर फूटा मोहम्मद शमी का गुस्सा

भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी के बाद मोहम्मद शमी का रिएक्शन सामने आया…

45 minutes ago