देश

Delhi Assembly Election के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अर्धसैनिक बलों की 150 से ज्यादा कंपनियां और 30 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अर्धसैनिक बलों की 150 से ज्यादा कंपनियां और 30 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. स्पेशल सीपी (क्राइम) देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली पुलिस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.

दिल्ली की सीमाओं पर लगातार जांच की जा रही है. बीते दिनों में कैश, ड्रग्स और शराब की रिकॉर्ड जब्ती हुई है. करीब 3 हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील माना गया है. इन स्थानों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्विक रिएक्शन टीम (QRT) भी तैनात किए जाएंगे.

विभिन्न राज्यों की कानून एजेंसियों के साथ बैठक

पिछले महीने दिल्ली पुलिस ने विभिन्न राज्यों की कानून एजेंसियों के साथ बैठक की थी. इसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा समेत हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए थे. बैठक में सीमा जांच और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन सहित आतंकवाद विरोधी उपायों पर चर्चा हुई.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन के 1000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं. ये मामले 7 जनवरी से 2 फरवरी के बीच सामने आए. इस दौरान 33,434 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

अवैध हथियार, शराब और ड्रग्स की जब्ती

इस दौरान आबकारी अधिनियम और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत 33,434 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. चुनाव से पहले सीमा चौकियों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. हथियारों, शराब और ड्रग्स की तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने एमसीसी उल्लंघन के 1,049 मामले दर्ज किए हैं और 462 अवैध हथियार जब्त किए हैं.

इसके अलावा, 1,08,258 लीटर शराब जब्त की गई है और 1,353 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने 77.9 करोड़ रुपए मूल्य की 196.602 किलोग्राम ड्रग्स बरामद की है. 1,200 से अधिक प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त किए गए हैं, जिनके मामले में अब तक 177 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही 11.23 करोड़ रुपए कैश भी जब्त किया गया है.

वोटिंग के लिए जागरूकता अभियान

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रही है. पुलिस सेल्फी पॉइंट लगाए जा रहे हैं, जिससे लोग जागरूक हों और मतदान के प्रति उत्साहित रहें. उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ, हमारा लक्ष्य शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना है. इसके लिए कई पहल की जा रही हैं और सभी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.”


ये भी पढ़ें- दिल्ली में AAP की ऐतिहासिक जीत का दावा, केजरीवाल बोले– 55 सीटें पक्की, जोर का धक्का लगा तो 60


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

5 seconds ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

4 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

5 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

17 minutes ago

पंजाब में दर्दनाक हादसा: बेकाबू कार ने मजदूरों को रौंदा, 8 की मौत; कई घायल

Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…

34 minutes ago

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

39 minutes ago