देश

‘दादागिरी पाकिस्तानियों से करें’, ठाकरे बंधुओं पर बरसे रामदास आठवले, भाषा विवाद पर दिया कड़क बयान

Ramdas Athawale Attack On Thackeray Bandhu: हमेशा अपने मजाकिया बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले महाराष्ट्र के ठाकरें बंधु यानी राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर हमला किया है. उन्होंने भाषा विवाद पर आए उनके बयान को निदनीय बताते हुए कई सवाल किए है. इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र में रोजगार और हिंदुओं पर हो रहे हमलों पर भी ठाकरे बंधुओं से सवाल किया है. उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने राज ठाकरे की टिप्पणियों की निंदा की और मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. आठवले ने उद्धव ठाकरे पर भी सवाल उठाए और कहा कि हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुओं के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अब उद्धव ठाकरे क्या कर रहे हैं?

ठाकरें बंधुओं पर उठाए सवाल

राज-उद्धव के साथ पर संदेह जताते हुए अठावले ने कहा कि राज और उद्धव भले ही एक साथ आ गए हों लेकिन यह साथ कब तक रहेगा, इसका अंदाजा नहीं. उन्होंने स्पष्ट किया कि मराठी के लिए काम होना चाहिए लेकिन हिंदी का विरोध बिल्कुल सही नहीं है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाखों मराठी लोग रहते हैं, पूरे देश में फैले हुए हैं. अगर ये ऐसे बयान दे रहे हैं तो बताएं क्या राज ठाकरे उनकी सुरक्षा करेंगे? उद्धव ठाकरे को बालासाहेब ठाकरे विचारधारा के खिलाफ काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मराठी बोलना अच्छी बात, दादागिरी सही नहीं. हम इसकी निंदा करते हैं.

  • केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे की हालिया टिप्पणियों की निंदा की है, जिसमें उन्होंने लोगों को मराठी नहीं बोलने पर पीटने की सलाह दी थी. आठवले ने कहा कि यह बयान विवादास्पद और ‘दादागिरी’ को बढ़ावा देने वाला है.
  • आठवले ने उद्धव ठाकरे पर भी सवाल उठाए और कहा कि हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं और बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुओं के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अब उद्धव ठाकरे क्या कर रहे हैं? आठवले ने कहा कि मनसे के कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है.

भाषा विवाद पर आठवले का बयान

इन दिनों महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद (Ramdas Athawale on Marathi dispute) पर उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने बेहद विवादित बयान दिया है, जो ‘दादागिरी’ में लगे लोगों को प्रोत्साहित करता है. उन्होंने कहा कि भाषा के कारण किसी को पीटना ठीक नहीं है और थप्पड़ मारने की यह भाषा बंद होनी चाहिए. मुंबई आर्थिक राजधानी है, वहां गैर-मराठी लोग भी उद्योगों के मालिक हैं. क्या राज ठाकरे सभी को रोजगार देंगे, अगर उद्योग बंद हो गए?

ये भी पढ़ें: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी, 21वीं सदी की चुनौतियों से लड़ने का दिया मंत्र

हिंदुओं पर हमले के मुद्दे को उठाया

आठवले (Ramdas Athawale) ने उद्धव ठाकरे से एक सवाल किया कि हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं, जबकि बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुओं के लिए बहुत कुछ किया, लेकिन अब आप क्या कर रहे हैं? इतना ही नहीं उन्होंने मनसे कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और कहा कि जो लोग दूसरों को पीटते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो मुंबई में जन्मे हैं और अन्य राज्यों से आते हैं, वे मराठी भी अच्छी तरह बोलते हैं.

दादागिरी पाकिस्तानियों से करें

रामदास अठावले ने कहा कि दादागिरी करनी है तो पाकिस्तानियों से करें. उन्होंने भाजपा नेता आशीष शेलार के बयान का समर्थन किया और कहा कि एमएनएस के लोगों को अगर दादागिरी करनी है तो पाकिस्तानियों से करें, हम सब हिन्दुस्तानी हैं. उन्होंने दोहराया कि देशवासियों के बीच इस तरह का बर्ताव अस्वीकार्य है. उन्होंने बीएमसी चुनावों पर भी दोनों दलों की टेंशन बढ़ा दी है. उन्होंने कहा कि अगर राज और उद्धव ठाकरे साथ लड़ते भी हैं तो भी महायुति ही जीतेगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

13 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

34 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

38 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

53 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

54 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago