खेल

World boxing cup 2025 : साक्षी ने भारत को दिलाया पहला Gold

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में चल रही विश्व मुक्केबाजी कप में रविवार को दो बार की युवा विश्व चैंपियन साक्षी ने 54 किग्रा वर्ग का फाइनल जीतकर देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

भारत के अब तक एक स्वर्ण, तीन रजत जीते

भारतीय मुक्केबाजी दल ने अस्ताना में शानदार प्रदर्शन किया है और कुल 11 पदक पक्के कर लिए हैं, जिसमें एक पदक को साक्षी ने गोल्ड में बदला है. चौबीस साल की साक्षी ने अमेरिका की योसलाइन पेरेज को हराकर स्वर्ण पदक जीता.

रविवार को पहले सत्र में चार भारतीय मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया. लेकिन, साक्षी एकमात्र मुक्केबाज रहीं, जो देश को गोल्ड दिलाने में सफल रहीं. इससे पहले, मीनाक्षी को 48 किग्रा वर्ग के फाइनल में स्थानीय प्रतिद्वंद्वी नाजिम काइजाइबे के खिलाफ खिलाफ 3:2 के फैसले से हार का सामना करना पड़ा. जुगनू (पुरुष 85 किग्रा) और पूजा रानी (महिला 80 किग्रा) भी अपने-अपने फाइनल में हारने के बाद रजत पदक के साथ घर लौटेंगे.

जुगनू को कजाकिस्तान की बेकजाद नूरदौलेटोव के खिलाफ 0:5 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पूजा को ऑस्ट्रेलिया की एसेटा फ्लिंट के खिलाफ इसी स्कोर से हार का सामना करना पड़ा. शाम के सत्र में चार और भारतीय स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिसमें ब्राजील चरण के स्वर्ण पदक विजेता हितेश गुलिया (70 किग्रा) अग्रणी होंगे. साथ ही अविनाश जामवाल (65 किग्रा), जैस्मीन ( 57 किग्रा) और नूपुर ( 85+ किग्रा) भी शामिल होंगे.

विश्व मुक्केबाजी कप में भारत की बढ़ती पदक संख्या

शाम के सत्र में भारत के चार रजत पदक तो पक्के हैं, लेकिन मुक्केबाजों से उम्मीद है कि वे चांदी को सोने में बदलने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. अस्ताना में तुलनात्मक रूप से भारतीय मुक्केबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. भारतीय टीम ने ब्राजील में पहले चरण में एक स्वर्ण और एक रजत सहित छह पदक जीते थे।.इस बार पदकों की संख्या बढ़ी है.


भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

6 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

39 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

1 hour ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

9 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago