देश

22 सितंबर से दिल्ली में शुरू होगी रामलीला, एआई और विजुअल इफेक्ट्स दर्शकों को देगा शानदार अनुभव

Delhi Ramleela 2025: विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला कमेटी ने इस वर्ष की रामलीला मंचन की तारीखों की घोषणा कर दी है. दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का भव्य मंचन 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया जाएगा. वहीं, दशहरा पर्व 2 अक्टूबर को पूरे विश्व में धूमधाम से मनाया जाएगा.

पत्रकारों से बात करते हुए अर्जुन कुमार ने कहा, “इस साल की रामलीला हर मायनों में ऐतिहासिक और अद्भुत होने वाली है. मंच पर सभी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक धरोहरों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा.” उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला में बॉलीवुड के 15 मशहूर सितारों के साथ-साथ टीवी और रंगमंच के 140 कलाकार विभिन्न किरदारों में देखने को मिलेंगे. इसके बाद मुख्य कलाकारों का भी परिचय कराया.

किंशुक वैद्य निभाएंगे श्री राम का किरदार

अर्जुन ने कहा कि इनमें भगवान राम के किरदार में मशहूर फिल्म और टीवी एक्टर किंशुक वैद्य, माता सीता के रोल में रिनी आर्या और हनुमान जी के किरदार में मल्हार पांड्या शामिल हैं. किंशुक वैद्य को ‘शाका लाका बूम बूम’ में ‘संजू’ और ‘विष्णु पुराण’ में ‘प्रहलाद’ की भूमिका के लिए जाना जाता है.

वहीं रिनी आर्या ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ और ‘विघ्नहर्ता गणेश’ जैसे सीरियल्स में काम कर चुकी हैं. मल्हार पांड्या को ‘राधाकृष्ण’ और ‘वीर हनुमान’ जैसे पौराणिक धारावाहिकों में उनकी भूमिकाओं के लिए पहचाना जाता है.

विजुअल इफेक्ट्स  और AI दर्शकों को देगा शानदार अनुभव

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया, “इस साल  रामलीला मंचन को और भी भव्य बनाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), डिजिटल और हाईटेक तकनीकों, 3डी मैपिंग और विजुअल इफेक्ट्स का प्रयोग करके दर्शकों को एक शानदार अनुभव दिया जाएगा.”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, बेहतर आवाज के लिए 8 ट्रैक साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा. यह रामलीला धार्मिक मंचन के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल साबित होगी. इस बार के रामलीला में लोगों को कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है जल्द ही सब पूरा हो जाएगा.


ये भी पढ़ें: मनमोहन सिंह के 12 साल पुराने ट्वीट पर क्यों छिड़ गया सियासी संग्राम? भाजपा ने जमकर कांग्रेस को लपेटा, जानें क्या है पूरा मामला?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

8 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

17 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

17 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

24 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

31 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

32 minutes ago