BJP Calls Jharkhand Bandh On August 11
Ranchi Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आक्रोश फुट पड़ा है. सोमवार को रांची की सड़कों पर छात्रों का अभूतपूर्व सैलाब देखने को मिला, जिसे राज्य के 26 सालों के इतिहास का सबसे बड़ा छात्र आंदोलन कहा जा रहा है. जब हजारों छात्र हाथों में तिरंगा लिए विधानसभा घेराव के लिए निकले, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 11 अगस्त को ‘झारखंड बंद’ का आह्वान किया है.
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त काफी तनावपूर्ण हो गया जब भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के साथ धक्का-मुक्की की खबर आई. समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के बीच देवेंद्र महतो की सेहत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दूसरी ओर, पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारियों की ओर से हुए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि आंदोलनकारी छात्र किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे और प्रदर्शन आयोजकों के नियंत्रण से बाहर हो गया था. देर शाम पुलिस ने जगन्नाथ मंदिर बैरिकेडिंग के पास से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया.
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सूबे की राजनीति उबल पड़ी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार को घेरते हुए कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग गलत है. उन्होंने झारखंड सरकार को छात्रों से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालने की सलाह दी.
उधर, प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए बीजेपी विधायकों ने खेलगांव परिसर में जमकर हंगामा किया और मांग की कि सरकार या तो उन्हें जेल भेजे या फिर रिहा करे. बीजेपी नेताओं का आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भी घर में नजरबंद कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: ‘डरकर मत भागिए…’, किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर कसा तंज; संसद में लगे ‘लापता अमित शाह’ के नारे
-भारत एक्सप्रेस
Mirzapur brother sister suicide over ghee dispute: मिर्जापुर के अदलहाट में ज्यादा घी खाने के…
International Kullu Dussehra: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा का आयोजन 21 से 27…
UP News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद अफजाल अंसारी के तीन शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के…
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया…
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान नेफा मोर्चे पर क्या हुआ था? थागला रिज से…
PM Modi meets Canadian Foreign Minister Anita Anand: पीएम मोदी से कनाडा की विदेश मंत्री…