देश

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती! PM मोदी ने कहा- उनके त्याग और संघर्ष को राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता

PM Modi tribute Rani Lakshmibai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की वीरता और पराक्रम की सराहना करते हुए 19 नवंबर दिन बुधवार को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, जॉर्ज कुरियन, राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कई नेताओं ने भी रानी लक्ष्मीबाई को याद किया.

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट कर पीएम मोदी ने रानी लक्ष्मीबाई की बहादुरी और उनके वीरता को प्रेरित करने वाला बताया. उन्होंने कहा,

“मां भारती की अमर वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. आजादी के पहले संग्राम में उनकी वीरता और पराक्रम की कहानी आज भी देशवासियों को जोश और जुनून से भर देती है. मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उनके त्याग और संघर्ष को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता.”

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी किया नमन

वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा,

भारतीय नारीशक्ति के साहस और पराक्रम की अमर प्रतीक रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर श्रद्धापूर्वक नमन. अंग्रेजी हुकूमत के अन्याय के विरुद्ध उनका अद्भुत साहस, अदम्य संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरणा देता रहेगा.

जॉर्ज कुरियन ने दी श्रद्धांजलि

रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा कि,

स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की एक वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि.

ओम बिरला ने भी किया याद

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने भी झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया. स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “अल्पायु में ही अप्रतिम साहस, शौर्य और स्वाभिमान के बल पर रानी लक्ष्मीबाई ने औपनिवेशिक शासन को कड़ी चुनौती दी और मातृभूमि के लिए जीवन न्योछावर कर सदा के लिए अमर हो गई. उनकी वीरता ने न केवल करोड़ों भारतीयों में नया जोश भरा, बल्कि दुनिया को बता दिया कि भारत की बेटियां जब उठ खड़ी होती हैं, तो कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती.”

ये भी पढ़ें- बिहार में सियासी उठापटक: शपथ से पहले मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार; अधिकारियों से बोले-…समझ गए!

शिवराज सिंह चौहान ने भी किया नमन

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी लक्ष्मीबाई को नारी शक्ति, शौर्य और अदम्य साहस की प्रतीक बताते हुए उन्हें नमन किया. शिवराज सिंह चौहान ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मातृभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर देने वाली वीरांगना की गौरवगाथा सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र और समाज की उन्नति के लिए प्रेरित करती रहेंगी.”

झांसी की रानी के नाम से मशहूर रानी लक्ष्मीबाई ने 1857 की क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. वो इस विद्रोह को लीड करने वाली महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उनका जन्म वाराणसी तत्कालीन बनारस में 19 नवंबर 1828 में हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

21 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

53 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

2 hours ago