Bharat Express DD Free Dish

बिहार में सियासी उठापटक: शपथ से पहले मंच पर पहुंचे नीतीश कुमार; अधिकारियों से बोले-…समझ गए!

Nitish Kumar At Patna Gandhi Maidan: बिहार में नई सरकार बनाने को लेकर दिल्ली में बैठकों का दौर चालू है. इस बीच मंगलवार शाम को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ सीएम नीतीश कुमार शपथ से पहले समारोह स्थल पर पहुंच गए. जानिए क्यों?

CM Nitish Kumar Inspects Oath Ceremony Venue in Patna Gandhi Maidan NDA JDU BJP

नीतीश कुमार ने उठाया बड़ा कदम

Nitish Kumar At Patna Gandhi Maidan: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब नई सरकार बनने की कवायद जारी है. नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में समारोह की तैयारी चल रही है. इस समारोह में खास लोगों के साथ-साथ आम जनता के जुटने की संभावना को देखते हुए उसी तरह की तैयारी की जा रही है. दिल्ली में बैठकों का दौर चल रहा है. इस बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ सीएम नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच गए.

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) मंगलवार की शाम गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली.

Nitish Kumar के साथ मौजूद रहे कई मंत्री

अधिकारियों ने शपथ ग्रहण समारोह में अति विशिष्ट व्यक्तियों, नवनिर्वाचित विधायकों, वरिष्ठ नेताओं एवं बड़ी संख्या में पहुंचने वाले आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य उपलब्ध कराई जाने वाली आवश्यक सुविधाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री नितिन नबीन, और मंत्री संजय सरावगी के अलावा वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

तीन लाख लोगों के जुटने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि गांधी मैदान में बनाया जा रहा मुख्य मंच का निर्माण वीवीआइपी सुरक्षा मानकों के आधार पर कराया जा रहा है. पंडाल, साउंड सिस्टम, और आसपास बैरिकेडिंग की भी पूरी तैयारी की जा रही है. मैदान को अलग-अलग प्रक्षेत्रों में बांटकर तैयारी की जा रही है जिससे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो. इस समारोह में आने के लिए सभी मतदाताओं को आने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है, जिन्होंने एनडीए को अपार समर्थन दिया है. इस समारोह में दो से तीन लाख लोग पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें: रोहिणी आचार्या की खुली चुनौती दी, मांगा ‘मायके में रहने’ का हिसाब; वीडियो से मचा RJD में बवाल

NDA को मिली हैं 202 सीट

उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की. दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है. वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (रामविलास) 29 सीटों पर चुनाव लड़ी और 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही. हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read