26/11 मुंबई हमले को लेकर दिए बयान के बाद पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं. मंगलवार को उन्होंने कहा था कि अमेरिका ने भारत को पाकिस्तान पर हमला करने से रोका था. अब उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर चिदंबरम तत्कालीन सरकार के निर्णय से सहमत नहीं थे, तो उन्होंने उस समय इस्तीफा क्यों नहीं दिया.
आपको बता दें 26/11 मुंबई हमले के बाद चिदंबरम को गृह मंत्री बनाया गया था. इसी कारण अभी आया उनका बयान काफी मायने रखता है. जाहिर है इसपर सियासी पारा चढ़ना है.
पी. चिदंबरम ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे. वहां उन्होंने कहा था कि 26/11 मुंबई हमलों के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने कूटनीतिक रास्ता अपनाने का फैसला किया. उन्होंने बताया कि वे व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य जवाबी कदम के पक्ष में थे. चिदंबरम ने कहा कि अमेरिका सहित कई शक्तिशाली देशों का दबाव था कि भारत युद्ध की दिशा में न बढ़े.
पी. चिदंबरम के इस बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि, “अगर वो ये बात नहीं चाहते थे तो उस वक्त उनको इस्तीफा दे देना चाहिए था.” उन्होंने तंज कसते हुए कहा, क्या इसका मतलब यह है कि वह अमेरिकी दबाव में काम कर रहे थे? 2008 की बात है तो आज 16 साल बाद क्यों ये बयान दे रहें है. ऐसे बयान देना केवल बीजेपी को फायदा पहुंचाने का काम करेगा.” अल्वी ने घर को आग लग गई घर के चिराग से शेर को कहते हुए कहा कांग्रेस के अंदर बहुत लोग कांग्रेस को कमजोर करना चाहते है
चिदंबरम के इस बयान के बाद बीजेपी के नेता रविशंकर प्रसाद ने भी एक जोरदार हमला करते हुए कहा कि चिदंबरम के बयान ने यूपीए सरकार की कमजोरी को उजागर किया है. रविशंकर ने आगे कहा कि इससे यह साबित होता है कि मनमोहन सिंह की सरकार विदेशी दबाव में झुक गई थी.
उन्होंने ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को इस पर जवाब देना चाहिए. रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि अगर चिदंबरम को इतने वर्षों बाद यह समझ आया कि भारत को पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए था, तो उन्होंने अब तक यह बात देश से क्यों छुपाई? चिदंबरम के इस बयान से विपक्ष को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया है.
ये भी पढ़ें: 26/11 के बाद पाकिस्तान पर कांग्रेस… अपनी ही पार्टी के बारे में ये क्या बोल गए पी. चिदंबरम, किया बड़ा खुलासा
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…
Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…
Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…