देश

Bihar News: पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चूहों का आतंक, कुतर डाली मरीज की पैरों की उंगलियां

Bihar News: पटना सिटी स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) एक बार फिर सुर्खियों में है, और इस बार वजह कोई और नहीं बल्कि अस्पताल में चूहों का बढ़ता आतंक है. एक दर्दनाक और शर्मनाक घटना में अस्पताल में भर्ती एक मरीज के पैर की सभी पांचों उंगलियां चूहों ने कुतर डालीं।

मरीज के पैरों की उंगलियां चूहों ने कुतर डाले

यह घटना अस्पताल की लापरवाही और प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोलती है. पीड़ित मरीज अवधेश कुमार, नालंदा के निवासी हैं, जो पैर की हड्डी टूटने के कारण पिछले 21 दिनों से हड्डी रोग विभाग में भर्ती हैं. शनिवार रात को जब मरीज बेड पर सो रहे थे, तभी चूहों ने उनके पैर की उंगलियों को बुरी तरह से कुतर डाला.

अस्पताल में बढ़ी चूहों की संख्या

इस भयावह घटना की पुष्टि खुद अस्पताल की अधीक्षिका डॉ. रश्मि प्रसाद ने की है. उन्होंने माना कि अस्पताल में चूहों की संख्या अत्यधिक है, जिसके कारण यह घटना हुई. अधीक्षिका ने यह भी बताया कि अस्पताल प्रबंधन पहले भी चूहों से निपटने के लिए प्रयास कर चुका है, लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण से बाहर है.

ये भी पढ़ें: रिलायंस और बीपी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, गैस भंडार विवाद गहराया

स्वास्थ्य सेवा पर सवाल

सरकारी अस्पतालों की यह दुर्दशा स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर बड़ा प्रश्नचिह्न लगाती है. जहां एक ओर मरीज इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों पर निर्भर होते हैं, वहीं ऐसी घटनाएं उनके जीवन को खतरे में डाल रही हैं. अब सवाल यह है कि—क्या यह एक अकेली घटना है, या फिर बिहार के अस्पतालों में ऐसी लापरवाहियां आम हो चुकी हैं?

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago