देश

बंगाल में आएगा राम राज्य, पीएम मोदी पर विश्वास करके भाजपा को वोट करेगी जनता- रवि किशन

भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने पश्चिम बंगाल की राजनीतिक तस्वीर को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में बड़े बदलाव की उम्मीद है और जनता ‘राम राज्य’ की ओर कदम बढ़ाएगी. रवि किशन का कहना है कि लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताते हुए इस बार भाजपा को वोट देने का मन बनाया है.

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैली से पहले मीडिया से बात करते हुए रवि किशन ने कहा,

“प्रधानमंत्री मोदी ऐसे समय बंगाल जा रहे हैं, जब हर बंगाली अपने राज्य और भविष्य को बचाने के लिए खड़ा है. लोग मोदी को देखकर और उन पर विश्वास करके इस बार भाजपा को वोट देंगे. अबकी बार बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है.”

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी की रैलियों में जुट रही भीड़ इस बात का संकेत है कि ममता बनर्जी सत्ता से बाहर हो सकती हैं. रवि किशन ने जोर देकर कहा कि केंद्र की योजनाओं और बंगाल के भविष्य के लिए ये बदलाव जरूरी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में बांग्लादेशियों से सुरक्षा के कदम उठाए जाएंगे और एक तरह से वहां राम राज्य का आगाज होगा.

राहुल गांधी पर तीखा पलटवार

राहुल गांधी की मोदी पर टिप्पणी को लेकर रवि किशन ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी को यह बताना चाहिए कि जब पूरी दुनिया में संकट और उथल-पुथल है, तब भारत कैसे सुरक्षित और मजबूत बना हुआ है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि कैसे जम्मू-कश्मीर के नौजवान अब पत्थर छोड़कर पढ़ाई और कामकाजी जीवन में आगे बढ़ रहे हैं, नक्सलवाद खत्म हो गया है, और गरीबों को राशन और मकान मिल रहे हैं.

रवि किशन ने विपक्ष पर भी हमला किया, कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ नफरत फैलाते-फैलाते अब ये नेता भारत के खिलाफ भी साजिश करने लगे हैं. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान का भी पलटवार किया जिसमें यूपी में भाजपा की विदाई की बात कही थी. रवि किशन ने कहा,

“सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, 2047 तक देश में भाजपा सुरक्षित नजर आती है. जनता, नौजवान और महिलाओं को यह सरकार पसंद है, ऐसे में अखिलेश यादव के बयान का कोई मतलब नहीं.”

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय समुद्री दिवस 2026: समंदर के प्रहरियों को गृह मंत्री अमित शाह का सलाम, बताया क्यों समंदर की लहरों पर टिका है देश का भविष्य

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

40 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago