देश

शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने आत्मदाह की कोशिश की, अपनी मांगों को लेकर हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे थे कलेक्ट्रेट

Ravindra Singh Bhati: बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आज उस वक्त माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया जब शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया. इस घटना ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और हजारों समर्थकों को हैरान कर दिया. कुछ पल के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हर किसी की सांसें थम सी गईं.

दरअसल विधायक रविन्द्र सिंह भाटी पिछले कई दिनों से गिरल क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलनरत हैं. ग्रामीणों और मजदूरों के साथ चल रहे धरने के बीच आज बड़ी संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि क्षेत्र की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए और प्रशासन स्पष्ट जवाब दे. इसी दौरान माहौल गरमाता चला गया.

प्रशासनिक रवैये से नाराज हैं भाटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विधायक भाटी प्रशासनिक रवैये से नाराज नजर आए. बातचीत और समझाइश के बीच अचानक उन्होंने पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया. यह दृश्य देखते ही मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. समर्थक और पुलिसकर्मी तुरंत उनकी तरफ दौड़े और किसी तरह स्थिति को संभाला गया. समय रहते लोगों ने विधायक को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश की. वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें- राजद सांसद सुरेंद्र यादव के बिगड़े बोल, कहा- अमेरिका में युद्ध हुआ तो लोग ‘जय श्रीराम’ बोलना भूल जाएंगे

राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना के बाद हलचल तेज हो गई है. समर्थकों का कहना है कि सरकार और प्रशासन क्षेत्रीय समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे, जबकि विरोधी इस पूरे घटनाक्रम को राजनीतिक दबाव की रणनीति बता रहे हैं. फिलहाल पूरे मामले पर सबकी नजर बनी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

नतांश पटेल

Crime and political journalist with 5+ years of experience, currently serving as Bureau In-Charge, Rajasthan at Bharat Express News Network. Known for leading editorial teams, delivering high-impact interviews, and driving audience growth through sharp content strategy.

Recent Posts

सिविल लाइन्स दिल्ली में मां दुर्गा की ‘एक चाला’ मूर्ति, मिल रहा संयुक्त परिवार का अनोखा संदेश

दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…

4 minutes ago

गरबा करती लड़कियों के वीडियो वायरल, भद्दे कमेंट्स की लगी झड़ी; जानें तस्वीरों का सच

देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…

10 minutes ago

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

39 minutes ago