देश

छात्र प्रदर्शन के बीच मोदी कैबिनेट के बड़े मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया मंजूर

Railway Minister Resignation: NEET पेपर लीक की वजह से हो रहे छात्रों के आंदोलन के बीच पीएम मोदी की तरकश से एक तीर कम हो गया है. रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आज शुक्रवार की शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया. राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी की सलाह पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद से बिट्टू का इस्तीफा तत्काल स्वीकार कर लिया है. गौरतलब है कि रवनीत का राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को ही खत्म हो गया था.

इस संबंध में राष्ट्रपति भवन की तरफ से जानकारी साझा की गई है. जिसके अनुसार रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. यह निर्णय संविधान के आर्टिकल 75 (2) के तहत लिया गया है.

बीजेपी ने नहीं बनाया था उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी के नेता रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा शुक्रवार को मंजूर कर लिया गया. भाजपा ने 18 जून को हुए राज्यसभा चुनाव में उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था. इसके बाद से ही उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा चल रही थी. हालांकि, पार्टी की तरफ से अब तक उनसे इस्तीफा नहीं मांगा गया था. अब उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

रवनीत सिंह बिट्टू ने 24 मार्च 2024 को कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था. पंजाब की राजनीति में उनका नाम लंबे समय से जाना-पहचाना रहा है. वह तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं.

बिट्टू पहली बार 2009 में आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने 2014 और 2019 के आम चुनाव में लुधियाना सीट से जीत दर्ज की. कांग्रेस में रहते हुए उन्हें पार्टी के भरोसेमंद नेताओं में गिना जाता था.

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे

उन्होंने 11 मार्च 2021 से 18 जुलाई 2021 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता की जिम्मेदारी भी संभाली थी. उस समय कांग्रेस के लोकसभा नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त थे. ऐसे में पार्टी ने कुछ समय के लिए बिट्टू को लोकसभा में नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी थी. इससे पहले उन्हें लोकसभा में कांग्रेस का सचेतक भी बनाया गया था.

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं. उनके परिवार की पंजाब की राजनीति में लंबे समय से मजबूत पहचान रही है.

पिछला लोकसभा चुनाव हार गए थे बिट्टू

साल 2024 में भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव भी लड़ा था. चुनावी नतीजे उनके पक्ष में नहीं रहे, लेकिन इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह दी गई.

ये भी पढ़ें- कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन- NTA के 47 अफसर बर्खास्त, लेकिन नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

बिट्टू पहले भी कई बार चर्चा में रह चुके हैं. जनवरी 2021 में किसान आंदोलन के दौरान सिंघू बॉर्डर पर आयोजित जन संसद कार्यक्रम में उन पर हमला किया गया था. इस घटना के बाद उनकी सुरक्षा और किसान आंदोलन को लेकर उनके रुख पर काफी बहस हुई थी. अब उनका इस्तीफा मंजूर होने के बाद राजनीतिक हलकों में आगे की रणनीति को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

21 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago