Red Fort Theft: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ कीमती कलश पुलिस ने बरामद कर लिया गया है. क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए कलश की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है.
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन कलश चोरी किए थे. फिलहाल एक कलश बरामद हुआ है, जबकि अन्य दो कलश और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी धोती पहने नजर आया. वह बड़ी चतुराई से पूजा स्थल तक पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर कलश को अपने झोले में डालकर फरार हो गया.
ये भी पढ़ें: “ये गौरव का क्षण है…”, हॉकी में चौथी बार एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
बरामद कलश में करीब 760 ग्राम सोना और लगभग 150 ग्राम हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े हुए थे. यह कलश केवल आभूषण ही नहीं था, बल्कि जैन समाज के धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन होने वाली पूजा का अहम हिस्सा भी था.
आयोजन समिति के सदस्य पुनीत जैन ने बताया कि यह कलश लंबे समय से धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जा रहा था. हर दिन पूजा-पाठ के दौरान इसे विशेष मंच पर स्थापित किया जाता था. मंच पर केवल पारंपरिक परिधान पहने हुए अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होती है. इस बड़ी चोरी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बाकी कलशों की बरामदगी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं.
-भारत एक्सप्रेस
श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…
नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…
नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…
दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…