Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली के लाल किला से चोरी का बड़ा खुलासा, 1 करोड़ का सोने का कलश बरामद, पकड़ा गया आरोपी

Red Fort Theft: लाल किला परिसर से चोरी हुआ करोड़ों का सोने का कलश पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार, बाकी दो कलश और आरोपियों की तलाश जारी.

Red Fort Theft

Red Fort Theft: राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर से जैन समाज के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुआ कीमती कलश पुलिस ने बरामद कर लिया गया है. क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, बरामद किए गए कलश की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये है.

एक नहीं, तीन कलश की हुई थी चोरी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने सिर्फ एक नहीं बल्कि तीन कलश चोरी किए थे. फिलहाल एक कलश बरामद हुआ है, जबकि अन्य दो कलश और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

धोती पहनकर दिया था वारदात को अंजाम

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी धोती पहने नजर आया. वह बड़ी चतुराई से पूजा स्थल तक पहुंचा और मौके का फायदा उठाकर कलश को अपने झोले में डालकर फरार हो गया.

ये भी पढ़ें: “ये गौरव का क्षण है…”, हॉकी में चौथी बार एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई

रत्नों से जड़ा था कीमती कलश

बरामद कलश में करीब 760 ग्राम सोना और लगभग 150 ग्राम हीरा, पन्ना और माणिक्य जड़े हुए थे. यह कलश केवल आभूषण ही नहीं था, बल्कि जैन समाज के धार्मिक आयोजनों में प्रतिदिन होने वाली पूजा का अहम हिस्सा भी था.

बाकी कलशों की बरामदगी की कोशिशें तेज

आयोजन समिति के सदस्य पुनीत जैन ने बताया कि यह कलश लंबे समय से धार्मिक अनुष्ठानों में उपयोग किया जा रहा था. हर दिन पूजा-पाठ के दौरान इसे विशेष मंच पर स्थापित किया जाता था. मंच पर केवल पारंपरिक परिधान पहने हुए अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होती है. इस बड़ी चोरी के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठे हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और बाकी कलशों की बरामदगी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital