PM Modi On Indian Hockey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजगीर में हुए एशिया कप फाइनल में मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है. हमारे खिलाड़ी और भी ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और गौरवान्वित करें!
Congratulations to our Men’s Hockey Team for their splendid win in the Asia Cup 2025 held in Rajgir, Bihar. This win is even more special because they have defeated the defending champions, South Korea!
This is a proud moment for Indian hockey and Indian sports. May our players… pic.twitter.com/zjEexa2gCN
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2025
बिहार सरकार की सराहना की
प्रधानमंत्री मोदी ने राजगीर में एक शानदार टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए बिहार सरकार और लोगों के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने आगे कहा कि मैं बिहार सरकार और लोगों की भी सराहना करना चाहूंगा, जिनके प्रयासों से राजगीर एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी कर पाया और एक जीवंत खेल केंद्र बन गया है.
खेलमंत्री मंडाविया ने भी दी बधाई
केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी विजेता टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘X’ पर लिखा,
शानदार प्रदर्शन! बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप हॉकी के फ़ाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने पर भारतीय हॉकी टीम को हार्दिक बधाई. आप सभी ने पूरे एशिया कप में बेहतरीन खेल की मिसाल कायम की है; सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.
प्रियंका गांधी ने बताया गर्व का पल
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल बताया.
उन्होंने ‘X’ पर लिखा,
भारत ने चौथी बार हॉकी एशिया कप जीतकर इतिहास रच दिया है. इसके साथ ही, भारत ने विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. यह पूरे देश के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है. टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं.
भारत का अजेय रिकॉर्ड बरकरार
बता दें कि भारत ने टूर्नामेंट में अपना अजेय रिकॉर्ड बरकरार रखा, जिसमें पांच जीत और एक ड्रॉ शामिल है. हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत ने लगातार तीन जीत के साथ पूल चरण में अपना दबदबा बनाए रखा. सुपर 4 में, उन्होंने मलेशिया (4-1) और चीन (7-0) पर शानदार जीत के साथ अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला.
ये भी पढ़ें- अदाणी इंटरनेशनल स्कूल में शतरंज का जलवा, चैत्रभुज नरसी स्कूल बना चैंपियन
इस जीत ने न केवल भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एशिया में शीर्ष पर पहुंचाया, बल्कि अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित किया. यह भारत की चौथी एशिया कप जीत है, इससे पहले टीम ने 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीते थे. वहीं, दक्षिण कोरिया इस प्रतियोगिता के इतिहास में पांच खिताबों के साथ सबसे सफल टीम बनी हुई है. उन्होंने 1994, 1999, 2009, 2013 और 2022 में जीत दर्ज की है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


