Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Police investigation

जिम ट्रेनर नादिर शाह की 12 सितंबर 2024 को दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में गोलियों से हत्या की गई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गिरोह की साजिश का आरोप है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं कृष्ण हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज ए-इलाही मस्जिद मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को तीस हजारी कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने जांच को शुरुआती चरण में बताते हुए सभी की जमानत याचिका खारिज कर दी है.

पटियाला हाउस कोर्ट ने यौन शोषण के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. कोर्ट ने दिसंबर में पेश होने का आदेश दिया है. चैतन्यानंद पर फर्जी डिप्लोमैट नंबर का इस्तेमाल और छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकतों का आरोप है.

स्वामी चैतन्यानंद केस में दिल्ली पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी हरी सिंह को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया. आरोपी ने पीड़िता के पिता को शिकायत वापस लेने की धमकी दी थी.

धौला कुंआ बीएमडब्ल्यू हादसा मामले में आरोपी गगनप्रीत कौर को राहत नहीं मिली. कोर्ट ने 27 सितंबर तक न्यायिक हिरासत बढ़ाई. सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल और लाइसेंस जांच के केंद्र में.

Red Fort Theft: लाल किला परिसर से चोरी हुआ करोड़ों का सोने का कलश पुलिस ने बरामद कर लिया है. आरोपी हापुड़ से गिरफ्तार, बाकी दो कलश और आरोपियों की तलाश जारी.

दिल्ली के साकेत कोर्ट ने पुलिस इंस्पेक्टर जय कुमार की एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट का आदेश सही था और जांच से ही आरोपों की सच्चाई सामने आएगी.