Uttarakhand News: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. इस वीडियो में वे एक कार्यक्रम में कहते दिखे कि अगर शादी नहीं हो रही तो बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़की मिल जाती है. वे कुंवारों से कहते हैं कि हमारे साथ चलो, हम तुम्हारी शादी करवा देंगे.
इस बयान के कारण गिरधारी लाल साहू बिहार की राजनीतिक पार्टी राजद के निशाने पर आ गए. बयान को राजद के सोशल मीडिया हैंडिल पर शेयर किया गया और उन्हें धिक्कारा गया. बवाल होने पर गिरधारी लाल साहू ने बाद में सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. यह एक दोस्त की शादी की पुरानी कहानी थी. कांग्रेस पार्टी इसे जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है, ताकि उनकी पत्नी रेखा आर्य की छवि खराब हो.
गिरधारी लाल साहू के बयान की कांग्रेस और राजद के नेता कड़ी निंदा कर रहे हैं. कांग्रेस ने इसे महिलाओं का अपमान बताया और बीजेपी की सोच को उजागर करने वाला कहा. राजद ने कहा कि यह बिहार की महिलाओं का अपमान है और पूरी विचारधारा महिलाओं को वस्तु समझती है. उन्होंने प्रधानमंत्री से जवाब मांगा.
बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि महिला कोई खरीदने की चीज नहीं है. यह हर महिला का अपमान है. उन्होंने गिरधारी लाल से माफी मांगने की बात कही. बता दें कि गिरधारी लाल साहू की पत्नी रेखा आर्य उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास मंत्री हैं. गिरधारी लाल पहले भी कई मामलों में विवादों में रहे हैं.
“हम आपके बारे में सोच रहे हैं”… जोहरान ममदानी ने तिहाड़ जेल में बंद उमर खालिद को लिखा पत्र
CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…
गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…
Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…
PM Modi on Nanaji Deshmukh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती…
Amitabh Bachchan birthday: अमिताभ बच्चन ने 1984 में राजीव गांधी के समर्थन में इलाहाबाद से…
India Pakistan Relations: विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 'दक्षिण एशिया' से निकालकर मध्य पूर्व और…