देश

Research: कोविड वैक्सीन की वजह से सिकुड़ गई हैं धमनियां, बढ़ रहे हैं हार्ट के मरीज

COVID Vaccine: एक रिसर्च से यह पता चला है कि कोविड वैक्सीन के कारण मरीजों की हृदय की धमनियां सिकुड़ गई हैं. इससे हृदय संबंधी बीमारियों के मरीज भी बढ़ गए हैं. युवाओं में भी दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो रही हैं. अकेले उज्जैन में ही हृदय रोगी डेढ़ गुना बढ़ गए हैं. प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ और कार्डियोलॉजी सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉक्टर संजय त्यागी (दिल्ली) ने शिप्रा होटल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अनियमित खान-पान, मोटापा और बढ़ा हुआ रक्तचाप युवाओं में मधुमेह के प्रमुख कारण हैं.

तेजी से बढ़ रहा है हृदय रोग

उन्होंने कहा कि रिसर्च में पता चला है कि कोविड और वैक्सीन की वजह से लोगों के दिल की धमनियां सिकुड़ गई हैं. इससे हृदय रोग तेजी से बढ़ा है. इसमें वे लोग भी शामिल हैं जिन्हें पहले यह बीमारी नहीं थी और कोरोना के बाद हुई. डॉक्टर विजय गर्ग के आमंत्रण पर उज्जैन आए डॉक्टर त्यागी ने शिप्रा होटल में चिकित्सकों की सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पैरों में सुन्नता, जलन और दर्द का कारण नसों में कोलेस्ट्रॉल का जमा होना है. मधुमेह से पीड़ित लोगों और सिगरेट पीने वालों को पैरों की समस्या अधिक होती है.

यह भी पढ़ें: Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में ‘खेला’! केसीआर की बढ़ी टेंशन, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, मिजोरम में क्या है अनुमान

अनियमित और तेज दिल की धड़कन है अचानक मौत का कारण

हृदय रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर गर्ग ने कहा कि एशिया के प्रसिद्ध हैदराबाद पेसमेकर विशेषज्ञ सी. नरसिम्हन ने कहा कि अचानक मौत का कारण अनियमित और तेज दिल की धड़कन है. जब मरीजों को चलने-फिरने में सांस फूलने का कारण दिल का बढ़ना है तो यह जरूरी है कि एक सामान्य व्यक्ति अपना शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन बराबर रखें और नियमित जांच कराते रहें. चिकित्सक सम्मेलन में इंदौर के शैलेन्द्र त्रिवेदी, अजयदीप भटनागर, पामेचा और हैदराबाद के डॉ. गर्ग ने भी रोगों के बारे में लोगों को अवगत कराया.

बैठक में आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज, उज्जैन के मेडिसिन विभाग के रेजिडेंट्स भी शामिल हुए. विभिन्न विज्ञानों पर नौ सत्रों की अध्यक्षता डॉ. वीके रावत, डॉ. आशीष शर्मा, डॉ. महावीर खंडेलवाल, डॉ. एचपी सोनानिया, डॉ. सीएम पुराणिक, डॉ. सप्रे और डॉ. गोले ने की. धन्यवाद ज्ञापन फार्मा कंपनी के डॉ. विमल गर्ग और राजदीप ने किया.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 minute ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago