Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Telangana Exit Poll 2023: तेलंगाना में ‘खेला’! केसीआर की बढ़ी टेंशन, कांग्रेस की बन सकती है सरकार, मिजोरम में क्या है अनुमान

Telangana Survey: तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस को कितनी सीट मिल रही हैं और किसकी सरकार बन सकती है. जानिए सभी एजेंसियों का सर्वे.

रेवंत रेड्डी और केसीआर

Telangana Exit Poll तेलंगाना में मतदान समाप्त होते ही पांच राज्यों में चुनाव संपन्न हो गए हैं. ऐसे में तमाम सर्वे एजेंसियों के सर्वे आना शुरू हो गए. पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी. इसके लिए एग्जिट पोल आना शुरू हो गए हैं. बता दें कि सभी राज्यों में चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. वहीं तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी, इसके लिए भी एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. यहां पर कांग्रेस और केसीआर की पार्टी बीआरएस में कड़ी है. हालांकि बीजेपी ने भी इस बार प्रदेश में खूब चुनाव प्रचार किया था.

हम आपको कई एजेंसियों के नतीजों के मुताबिक बताएंगे कि तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस को कितनी सीट मिल रही हैं और किसकी सरकार बन सकती है. इसके अलावा हम मिजोरम के नतीजों के बारे में भी बताएंगे कि यहां किसकी सरकार बन सकती है.

इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे

इंडिया टीवी सीएनएक्स की मानें की तो यहां कांग्रेस को बहुमत का आंकड़ा पार करती हुई दिख रही है. हालांकि केसीआर की पार्टी में ज्यादा पीछे नहीं है. वह कांग्रेसक को कड़ी टक्कर दे रही है. बीआरएस को यहां 31 से 47 सीटें मिल रही हैं. वहीं कांग्रेस को 63 से 79 सीट मिल सकती हैं. इसके बीजेपी ने 2 से 4 और औवेसी की पार्टी AIMIM 5 से 7 सीट जीत सकती है. बता दें कि प्रदेश में 119 विधानसभा सीटें हैं. बहुमत के आंकड़े को छूने के लिए 59 सीटें जीतने की जरुरत होगी. इस हिसाब से कांग्रेस की सरकार बन सकती है.

बीआरएस- 31 से 47

कांग्रेस – 63 से 79

BJP- 02 से 04

AIMIM – 5 से 7

अन्य- 1 से 5

जन की बात के नतीजे

जन की बात सर्वे एजेंसी के मुताबिक भी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. यहां कांग्रेस को 48 से 64 सीट मिल रही हैं. यहां कांग्रेस को बहुमत मिलने की आसार हैं. वहीं बीआरएस को 45 से 55 औवेसी की पार्टी AIMIM को 4 से 7 सीट और बीजेपी को 7 से 13 सीट मिल सकती है.

BRS- 45-55
CONGRESS 48-64
AIMMIM- 4-7
BJP – 7 – 13

न्यूज 24 टूडे चाणक्य

न्यूज 24 टूडे चाणक्य के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर रही है. यहां बीआरआस को 33 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं बीजेपी को 7 को AIMIM को शून्य सीट मिल रही हैं.

BRS – 33
CONGRESS- 71+
BJP- 7
AIMIM- 0

रिपब्लिक टीवी का सर्वे

रिपब्लिक टीवी का सर्वे के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है. उसे 58-68 सीट मिल रही हैं.

BRS – 46-56
CONGRESS- 58-68
BJP- 4- 9
AIMIM- 5 -7

वहीं टीवी 9 भारतवर्ष का सर्वे

BRS- 48-58
CONG – 49-59
BJP- 5 -10
AIMIM- 6-8

मिजोरम में किसकी बन सकती है सरकार

जन की बात सर्वों के मुताबिक, यहां पर मिज़ो नेशनल फ्रंट को 14 सीट मिल सकती हैं. वहीं ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट को सबसे ज्यादा 15 से 25 सीट मिल सकती हैं. इसके अलावा कांग्रेस को 5 से 9 तो बीजेपी को 0 से 2 सीट मिल सकती हैं.

MNF – 10-14

INC- 5-9

ZPM-  15-25

BJP0- 2

OTH- 0

एबीपी न्यूज सी वोटर का सर्वे

हालांकि एबीपी न्यूज सी वोटर के हिसाब से यहां सबसे ज्यादा सीटें मिज़ो नेशनल फ्रंट को मिल रही हैं. उसे 15 से 21 सीटें, ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट को 12 से 18 सीट, कांग्रेस को 2 से 8 और बीजेपी का खाता नहीं खुल रहा है.

MNF – 15-21

INC- 2-8

ZPM- 2-18

BJP 0- 2

OTH- 0-5

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital