देश

थाली से लेकर ट्रांसपोर्ट तक सब महंगा, मई में 3.93% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर; ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा असर

Retail Inflation India: होर्मुज संकट से निकला महंगाई का जिन्न अब आम जनता के जेब पर असर डालना शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे सूरज का पारा चढ़ रहा है, खुदरा महंगाई अपना असर दिखा रही है. अब महंगाई को लेकर जारी नया आंकड़ा लोगों को डरा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की खुदरा महंगाई दर मई महीने में 3.93 फीसदी पर पहुंच गई है. जबकि अप्रैल में यह 3.48 फीसदी पर थी. मई में खुदरा महंगाई में आई इस तेजी ने पिछले 5 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गई है.

बता दें कि, इस साल जनवरी में खुदरा महंगाई दर 2.74 फीसदी पर थी. फरवरी में शुरू हुए अमेरिका-ईरान युद्ध ने इसमें आग में घी डालने का काम किया है. जिस वजह से यह बढ़कर 3.93 पर पहुंच गई है. मात्र एक महीने में 0.75 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी ने जनता की जेब ढीली करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.

महंगाई बढ़ने से खाने-पीने की चीजें हुई महंगी

मई महीने में खुदरा महंगाई में आई इस उछाल ने पिछले 16 महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इससे पहले करीब डेढ़ साल पहले एक महीने के भीतर इतनी तेजी से महंगाई बढ़ी थी.

महंगाई बढ़ने की वजह से खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. अप्रैल में खाने-पीने की चीजों की महंगाई दर जहां 4.2 प्रतिशत थी. वहीं मई में यह बढ़कर 4.78 प्रतिशत पर पहुंच गई है. शहरी क्षेत्रों के मुकाबले इसका असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा पड़ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में जहां फूड इंफ्लेशन 4.85 प्रतिशत रही, वहीं शहरी क्षेत्रों में यह केवल 4.66 प्रतिशत दर्ज हुई.

ट्रांसपोर्ट भी हुआ महंगा

पश्चिमी एशिया में चले संघर्ष ने भारत में महंगाई बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. अमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से तेल और गैस की सप्लाई चेन ठप पड़ने की वजह से ट्रांसपोर्ट सेक्टर के कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई. माल ढुलाई से लेकर माल सप्लाई तक की लागत बढ़ गई है. जिसकी वजह से परिचालन लागत में 3.06 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई. परिचालन लागत बढ़ने की वजह से ट्रांसपोर्ट सर्विसेज 7.63 प्रतिशत महंगी हुईं.

बाहर का खाना भी महंगा

फूड सप्लाई प्लेटफॉर्म से बाहर का खाना मंगाना भी अब महंगा हो गया है. फूड एंड बेवरेज सेक्टर में महंगाई 4.55 प्रतिशत हो गई है. वहीं रेस्टोरेंट में खाना भी महंगा हुआ है.

ये भी पढ़ें- ‘370 वाली बिरयानी’ विवाद पर सीएम फडणवीस की सख्त टिप्पणी, बोले- कॉमेडी में मर्यादा बनाए रखें

बढ़ती महंगाई का असर आपके लोन की EMI चुकाने पर भी पड़ेगा. अगर तेल की कीमतें ऊंची रहती हैं तो ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

23 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

27 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

2 hours ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago