Kalyan Station Platform Ticket Fine: भारतीय रेलवे (Indian Railways) समय-समय पर अपने कारनामों और अद्भुत नियमों से देश की जनता को चौंकाती रहती है. ताजा मामला महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन से सामने आया है, जिसे देखने के बाद आम जनता यह सोचकर हैरान है कि ‘अपराध’ कोई और करे और ‘सज़ा’ किसी और को मिले, ऐसा न्याय सिर्फ भारतीय रेलवे के पास ही हो सकता है.
यहाँ ट्रेन लेट होने की असली सज़ा ट्रेन को नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म पर परिवार को छोड़ने आए एक सीधे-साधे पैसेंजर को भुगतनी पड़ गई, जिससे सोशल मीडिया पर रेलवे के कायदे-कानूनों की धज्जियां उड़नी शुरू हो गई हैं.
दरअसल, बिहार के रहने वाले आदित्य चौहान अपनी फैमिली को कल्याण स्टेशन पर ट्रेन में बिठाने आए थे. दोपहर 12 बजे की ट्रेन थी, जो रेलवे की असीम कृपा से पहले 2 घंटे और फिर देखते ही देखते पूरे 5 घंटे लेट हो गई. अब अपनी फैमिली को स्टेशन के भरोसे अकेला छोड़ना मुमकिन नहीं था, इसलिए आदित्य वहीं रुक गए. तभी वहां एक मुस्तैद टिकट कलेक्टर (TC) प्रकट हुए.
आदित्य ने अपनी ईमानदारी का सबूत देते हुए प्लेटफॉर्म टिकट दिखाया, लेकिन टीसी ने नियमों की किताब खोलते हुए कहा कि”बाबू भैया, यह टिकट सिर्फ 2 घंटे के लिए वैलिड होता है, जो अब एक्सपायर हो चुका है. आपको दूसरा टिकट लेना चाहिए था. और रेलवे की इस लेट-लतीफी का पूरा ठीकरा आदित्य के सिर फोड़ते हुए 500 का कड़क चालान थमा दिया.
प्लेटफॉर्म टिकट = 10 रूपये का
टिकट एक्सपायर होता है =2 घंटे बाद
ट्रैन लेट हुई = 5 घण्टे
जुर्माना लगा =500 रूपये काये है भारतीय रेलवे… ट्रैन लेट होने पर रिफंड नहीं देंगे.. लेकिन जुर्माना पूरा वसूलेंगे
मोदी राज मे जुर्माने की करने भी देशहित मे योगदान ही समझो.. pic.twitter.com/p06vHYx9QW
— बघीरा 😺 (@LegalAdvisour) June 11, 2026
इस अजीबोगरीब जुर्माने से भड़के आदित्य ने तुरंत चालान की फोटो और पूरी घटना का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @adityasinghchauhan01 पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो गया. आदित्य ने रेलवे से सीधा और तीखा सवाल पूछा कि जब ट्रेन आपकी लापरवाही से घंटों लेट हुई, तो उसका हर्जाना मैं अपनी जेब से क्यों भरूं? कानूनी तौर पर भले ही टीसी रेलवे के नियमों के मुताबिक अपनी ड्यूटी कर रहा था, लेकिन इस ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ वाले नियम ने जनता का खून खौला दिया है.
ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों की बढ़ी चिंता; आज धड़ाम हुए रेट
सोशल मीडिया पर इस वीडियो (Kalyan Station Platform Ticket Fine) के आते ही नेटिजन्स ने रेलवे को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है. भड़के हुए लोग पूछ रहे हैं कि अगर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायर होने के चंद मिनट बाद ही रेलवे इतनी फुर्ती से ₹500 का फाइन वसूल सकता है, तो ट्रेन के घंटों लेट होने पर यात्रियों को रिफंड या हर्जाना देने में वैसी ही फुर्ती क्यों नहीं दिखाई जाती?
लोग नैतिकता के आधार पर पैसेंजर को सही ठहरा रहे हैं कि कोई भी जिम्मेदार इंसान अपनी फैमिली को सुनसान स्टेशन पर अकेला छोड़कर बाहर टिकट रिन्यू कराने कैसे जा सकता है. बहरहाल, इस घटना ने एक बड़ी बहस छेड़ दी है कि क्या अब समय आ गया है जब रेलवे को अपने सदियों पुराने और अव्यावहारिक नियमों में तुरंत बदलाव करना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…