देश

भारत की अजेय सेनाएं अत्यंत सक्षम हैं, सीमा की सुरक्षा अभेद्य है, केवल हमें अतिरिक्त सावधानी का पालन करना है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

केन्द्रीय मंत्री पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) आज जोधपुर जिला प्रशासन की बैठक के बाद फलोदी पहुंचे और सतर्कता व सुरक्षा के इंतज़ामों पर फलोदी जिला प्रशासन के अधिकारियों से रिपोर्ट ली.

आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की जिला स्तरीय तैयारियों की गहन समीक्षा के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया. केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत की अजेय सेनाएं अत्यंत सक्षम हैं, सीमा की सुरक्षा अभेद्य है, केवल हमें अतिरिक्त सावधानी का पालन करना है. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि किसी भी प्रकार का पैनिक न फैले और नागरिकों में आपसी समन्वय बना रहे. जिला और पुलिस प्रशासन को इसका अनिवार्यतः ख्याल रखना होगा. फलोदी के विधायक पब्बाराम विश्नोई भी मौजूद रहे. केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फलौदी जिले में किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और व्यवस्थित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए.

फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और अस्पताल व्यवस्थाएं हों सुदृढ़

उन्होंने आपदा प्रबंधन के लिए विभागवार दायित्वों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जिले में फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सेवाओं को विकेन्द्रीकृत किया जाए. प्रत्येक चिन्हित क्षेत्र में एम्बुलेंस अनिवार्य रूप से तैनात हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि आपातकालीन स्थिति में प्रतिक्रिया समय त्वरित हो. उन्होंने मेडिकल सेवाओं की प्रभावी निगरानी के लिए उपखंड अधिकारियों को नोडल बनाने तथा नियमित औचक निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए.

Gajendra Singh Shekhawat ने दिए निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने सभी अस्पतालों में पर्याप्‍त बिस्‍तर, मेडिकल स्टाफ और ब्लड यूनिट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. विशेष रूप से निर्देशित किया कि ब्लैकआउट की स्थिति में भी अस्पतालों में कार्य सुचारू रूप से जारी रहे और जीवनरक्षक सेवाएं किसी भी स्थिति में बाधित न हों.

Gajendra Singh Shekhawat ने निर्देश दिया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिन-रात पूर्ण रूप से क्रियाशील रखा जाए और इनकी नियमित निगरानी भी की जाए. आपदा की स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. इसके लिए स्कूलों व अन्य सुरक्षित भवनों को शेल्टर होम के रूप में चिन्हित किया जाए.उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कोई अधिकारी व कार्मिक मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे.

सेना की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा न करें

केंद्रीय मंत्री (Gajendra Singh Shekhawat) ने कहा की कोई भी व्यक्ति सेना की गतिविधियों या मूवमेंट से संबंधित जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करे. उन्होंने कहा कि वर्चुअल दुनिया में सभी को सभी सूचनाओं तक पहुँच है, इसलिए केवल प्रमाणिक सूचना को ही सोशल मीडिया पर शेयर करे . इस समय जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाकर राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाएं. जिला कलक्टर एच.एल अटल ने प्रशासन द्वारा वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए की गई तैयारियों के संबंध में जानकारी दी.

यह भी पढ़ें- India PAK Clash: भारत के ड्रोन हमलों से दुश्मन की नींद उड़ी— यूं दावे बदलते रहे पाकिस्तानी, दुनिया में उड़ रहा मजाक

बैठक में जिला कलक्टर एच.एल अटल, पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय,उपखंड अधिकारी सुनील पंवार सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे .

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘न घर, न बाहर, न थाना’, आखिर कहां सुरक्षित हैं महिलाएं? न्याय मांगने गई पीड़िता से पुलिसकर्मी ने किया दुष्कर्म

झारखंड के सरायकेला जिले के गम्हरिया थाने में न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिसकर्मी…

33 minutes ago

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

58 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

59 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

1 hour ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

1 hour ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

2 hours ago