प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत तारीफ करना इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के चेयरमैन सैम पित्रोदा के गले की फांस बन गया है. उनके इस बयान के बाद कांग्रेस की विदेशी इकाई के भीतर ही बगावत के सुर तेज हो गए हैं. कनाडा में रहने वाले IOC के उपाध्यक्ष देवांश नारंग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर पित्रोदा को तत्काल पद से हटाने की मांग कर दी है. दूसरी तरफ, संगठन के एक अन्य उपाध्यक्ष जॉर्ज अब्राहम ने भी सीधे पित्रोदा को ईमेल भेजकर उनकी टिप्पणी पर सख्त नाराजगी जताई है.
देवांश नारंग ने अपने पत्र में पित्रोदा के बयान को बेहद शर्मनाक बताते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी की इस तरह की व्यक्तिगत प्रशंसा से पार्टी के तमाम कार्यकर्ता हैरान और असहज हैं. वहीं, जॉर्ज अब्राहम ने अपने ईमेल में कई गंभीर मुद्दे उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी को गर्मजोशी भरा, दयालु और परवाह करने वाला इंसान बताने से विदेशों में कांग्रेस का राजनीतिक संदेश कमजोर पड़ता है.
अब्राहम के अनुसार, विदेशों में पार्टी पहले ही लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर अपनी बात रखने के लिए संघर्ष कर रही है. उन्होंने गुजरात हिंसा, मणिपुर के हालात, धार्मिक अल्पसंख्यकों से जुड़े मामलों और सख्त होते FCRA नियमों का हवाला देते हुए कहा कि किसी भी नेता की निजी छवि को उसके राजनीतिक फैसलों और सत्ता के इस्तेमाल से अलग करके नहीं देखा जा सकता.
इस पूरे विवाद की जड़ पित्रोदा का वह बयान है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को अपना पुराना और अच्छा गुजराती मित्र बताया था. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच दिवाली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री ने उन्हें ‘सैम भाई’ कहकर संबोधित किया.
विवाद बढ़ने पर पित्रोदा ने तर्क दिया था कि किसी का व्यक्तिगत सम्मान करने और उसकी राजनीति का विरोध करने में कोई विरोधाभास नहीं है. बता दें कि मई 2024 में भी विवादित बयान के चलते पित्रोदा को इस्तीफा देना पड़ा था, हालांकि एक महीने बाद ही उनकी वापसी हो गई थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी आलाकमान इस नए अंदरूनी संकट पर क्या रुख अपनाता है.
यह भी पढ़ें: ‘गेहूं बेचें और ब्रेड खरीदें, यह कैसा उद्योग?’ FICCI मंच से बोले पीएम मोदी
-भारत एक्सप्रेस
FICCI के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों से घरेलू बाजार को अपना…
Bihar Politics Over Nishant Kumar: वैशाली में सीएम सम्राट चौधरी के सामने स्वास्थ्य मंत्री निशांत…
फिक्की के शताब्दी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार कॉरपोरेट जगत को कड़ी…
Newborn Incident: बिहार के नवादा में सदर अस्पताल से करीब 300 मीटर दूर एक नवजात…
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से…
Begusarai Husband Murder Case: बेगूसराय में धीरज राय की हत्या के मामले में पुलिस ने…