देश

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! पुल से 100 मीटर नीचे पानी में गिरी बस, 4 लोगों की हो गई मौत

Rishikesh Bus Accident: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल इलाके के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. गूलर बाजार के पास यात्रियों से भरी एक बस बेकाबू होकर पुल से करीब 100 मीटर नीचे पानी में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. अब तक 26 घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट ब्यासी और ढालवाला की टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया. स्थानीय पुलिस भी राहत कार्य में जुट गई.

26 घायलों को निकाला गया

बचाव दलों ने अब तक करीब 26 घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. सभी को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद SDRF और पुलिस की टीमें मिलकर बाकी यात्रियों की तलाश और राहत-बचाव का काम कर रही हैं.

अतिरिक्त टीमें भी मौके पर रवाना

SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर बचाव अभियान तेज करने के लिए अतिरिक्त टीमों को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और SSP श्वेता चौबे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं.

ये भी पढ़ें- फिलीपींस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानें राष्ट्रपति मार्कोस के डिनर और द्विपक्षीय बैठकों का पूरा शेड्यूल

बस हादसे की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है. पुलिस और संबंधित टीमें घटना के कारणों की जांच कर रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

गोपाष्टमी आज, जानें पूजा का समय और पंचांग, दोपहर में शुरू होगा पंचक

Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जा रही है. जानें गायों की…

28 minutes ago

तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साफ की स्थिति, बताया कब मिली कौन-सी मंजूरी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…

10 hours ago

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी और पानी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: रेल मंत्रालय को CAG के सुझाव लागू करने का निर्देश

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…

10 hours ago

PM मोदी के गांव वडनगर के संग्रहालय को रेड डॉट का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड, भारत का पहला सम्मानित संग्रहालय बना

गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…

11 hours ago

वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी सहित अन्य ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की नई अर्जी, चुनाव आयोग से पूछे 48 सवाल

वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के मामले में राहुल गांधी समेत अन्य…

11 hours ago