राष्ट्रगान के दौरान मंच पर बात करते हुए दिखे सीएम नीतीश कुमार.
बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर बवाल मचा है. सड़क से लेकर सदन तक विपक्षी नेताओं ने इसे मुद्दा बनाते हुए सीएम से माफी मांगने को कहा. इसे लेकर बिहार विधान सभा के दोनों सदनों में जमकर विपक्ष द्वारा प्रदर्शन किया गया. विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दोनों सदनों को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्होंने कल खेल मैदान में राष्ट्रगान के समय जो हरकत की है, उससे देश का अपमान हुआ है. इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए.
वहीं, विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इसे लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री का राष्ट्रगान के समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री जिस तरह से हाथों को हिला रहे हैं, यह राष्ट्रगान का अपमान है.
राबड़ी देवी ने कहा, “सरकार को सदन में और देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए.” उन्होंने कहा, “राष्ट्रगान का अपमान पूरे देश का अपमान है. आज पूरी दुनिया देख रही है कि नीतीश कुमार ने कैसे राष्ट्रगान का अपमान किया है. हम इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से उठाएंगे.”
राबड़ी देवी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है. बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं हो रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है. सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है.”
वहीं, राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. अगर हमारे राष्ट्रगान का कोई अपमान करता है, तो उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए. चाहे वह किसी भी पद पर विराजमान क्यों न हो. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सोचना चाहिए कि अब उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.
राजद नेता ने नीतीश कुमार को ‘मानसिक स्थिति ठीक नहीं’ का हवाला देते हुए उनसे उनके इस्तीफे की मांग की है. इस दौरान विपक्षी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…