मनोरंजन

Alia Bhatt नहीं तो फिर कौन हैं Ranbir Kapoor की ‘पहली पत्नी’! चॉकलेटी बॉय ने खुद किया ये बड़ा खुलासा

Ranbir Kapoor First Wife: बॉलीवुड के चार्मिंग और चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर की फीमेल फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. रणवीर कपूर की हैप्पी और स्वीट सी फैमिली है. उनकी जिंदगी में वाइफ आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और बेटी राहा कपूर है. कपल की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी. जबकि दोनों अप्रैल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट चॉकलेटी बॉय की पहली पत्नी नहीं थीं? रणबीर ने हाल ही में इसे लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने आलिया के साथ एक फेयरीटेल जैसी शादी की थी लेकिन रणबीर ने कहा है कि आलिया उनकी पहली पत्नी नहीं हैं.

कौन हैं रणबीर की पहली पत्नी!

रणबीर कपूर के दुनियाभर में फैंस हैं. उनके फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए किसी भी हद तक गुजरने को तैयार रहते हैं. इस बीच हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में रणबीर ने बताया कि एक लड़की थी जिसे न मैंने कभी देखा है और न ही उसके बारे में कुछ जानता हूं. मेरे वॉचमैन ने आकर मुझे बताया कि वह लड़की पंडित के साथ आई थी और मेरे गेट पर शादी कर ली थी. जिस बंगले में मैं अपने माता-पिता के साथ रहता था वहां गेट पर कुठ टीका और कुछ फूल थे. मैं उस समय शहर से बाहर था मुझे लगता था कि यह काफी पागलपन था. मैं अभी तक अपनी पहली पत्नी से नहीं मिला हूं इसलिए मैं किसी समय आपसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं.

आलिया ने रणबीर से शादी की जताई थी ख्वाहिश

आलिय के बचपन का क्रश रणबीर कपूर थे. वह 11 साल की थी तब एक्ट्रेस ने रणबीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘ब्लैक’ में सपोर्टिंग असिस्टेंट के रूप में काम करते देखा था. 2014 में आलिय ने बॉलीवुड में एंट्री की थी और कॉफी विद करण के सेट पर बातचीत के दौरान उन्होंने रणबीर से शादी करने की इच्छा जताई थी. उन्होंने शो पर ब्रह्मास्त्र की शूटिंग का किस्सा शेयर करते हुए कहा था कि जब मैं बहुत लंबे समय के बाद सिंगल थी तो मेरे आस-पास के सभी लोग मेरी बहन और दोस्त कहते थे कि तुम और रणबीर साथ रहने वाले हो. हमने अपनी फ्लाइट में इस बारें में बात की. हम साथ बैठे थे और फिर उसकी सीट में कुछ गड़बड़ हो गई. बाद में उसकी सीट ठीक हो गई और जब हमने नोट्य एक्सचेंज किए वहीं से माहौल शुरू हुआ और बाकी सब इतिहास है.

साल  2007 में इस फिल्म से किया था डेब्यू

बता दें कि रणबीर कपूर ने साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म सावरिया से डेब्यू किया था. वहीं 1999 में आ अब लौट चलें और 2005 में ब्लैक की असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया. वहीं अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के बीच रणबीर कपूर की चार्मिंग इमेज ने फैंस को दीवाना बना दिया था.

रणबीर की फिल्मोग्राफी

रणबीर की फिल्मोग्राफी में रॉकस्टार, बर्फी, ब्रह्मास्त्र, बचना ए हसीनों, ये जवानी है दीवानी, और एनिमल जैसी कई फिल्में शामिल है. एक्टर वर्तमान में आलिय भट्ट और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर की शूटिंग कर रह हैं. उनके पास पाइपलाइन में रामायण भी है. नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी जिसमें रणबीर भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

19 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

28 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

35 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

43 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

48 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

1 hour ago